Take a fresh look at your lifestyle.

उदयपुर हत्याकांड: कन्हैयालाल के दोनों बेटों ने ज्वाइन की सरकारी नौकरी, मां ने दिया आशीर्वाद

322

[ad_1]

उदयपुर. कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद राजस्थान सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दोनों बेटों को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया था. राज्य सरकार ने दोनों के नियुक्ति पत्र तत्काल जारी किए थे. अब दोनों बेटों ने सरकारी नौकरी ज्वॉइन कर ली है. तरुण तेली को लगाया उदयपुर शहर कोष कार्यालय में कनिष्ठ सहायक पद पर जबकि यश को उदयपुर ग्रामीण कोष कार्यालय में कनिष्ठ सहायक लगाया गया है. मां ने घर से दही और गुड़ खिलाकर विदा किया. पिता की तस्वीर को नमन कर यश और तरुण घर से निकले थे.

गौरतलब है कि 28 जून को कन्हैयालाल की दिनदहाड़े दो मुस्लिम युवकों ने निर्मम हत्या कर दी थी. पूरे देश में इस हत्याकांड को लेकर आक्रोश देखा गया था. वारदात के बाद मुख्यमंत्री गहलोत सरकार उदयपुर में कन्हैयालाल के घर गए थे. गहलोत ने परिजनों की मदद के लिए पचास लाख रुपये की आर्थिक मदद दी थी. साथ ही उन्होंने कन्हैयालाल के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी देने का भी एलान किया था. बाद में 6 जुलाई को गहलोत कैबिनेट ने नियमों में संशोधन कर मृतक कन्हैयालाल के दोनों बेटों को नौकरी देने के फैसले पर मुहर लगाई थी.

उदयपुर हत्याकांड के बाद पूरे देश में दिखा आक्रोश
उदयपुर हत्याकांड के बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिला था. हालांकि पुलिस ने आनन-फानन में आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस की पूछताछ में सामने आया था कि आरोपियों ने चलती बाइक पर खून से सने कपड़े बदले थे. आरोपी गौस मोहम्मद ने पुलिस से बचने के लिए कपड़े बदले थे. गौस मोहम्मद बाइक के पीछे बैठा था. यह भी खुलासा हुआ है कि जिस तरह के खतरनाक खंजर दोनों हत्यारे वीडियो में दिखा रहे हैं, ठीक वैसे ही दो खंजर और बनाए गए थे. कुल 4 खंजर बनाए गए थे. पुलिस की तलाशी में हत्यारों के पास एक पेन ड्राइव मिली है जिसमें जाकिर नाइक की तस्वीर मिली है. दोनों हत्यारे पहले उदयपुर से 260 किलोमीटर दूर अजमेर जाना चाह रहे थे.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

FIRST PUBLISHED : July 22, 2022, 18:31 IST

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.