गर्लफ्रेंड से फोन पर फोटोग्राफर करता था घंटों बातें, लव स्टोरी में आया ट्विस्ट; मिली दर्दनाक मौत

[ad_1]

हनुमानगढ़. राजस्थान के हनुमानगढ़ में बीते 6 दिनों पहले हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. पुलिस ने हत्या मामले में कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं 2 लोग अभी भी फरार चल रहे हैं. पुलिस को गश्त के दौरान 17 जुलाई को 22 साल के युवक की लाश मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. मामला हनुमानगढ़ जिले के चाइयां गांव का बताया जा रहा है. पुलिस को गश्त के दौरान बीते 17 जुलाई को एक युवक की लाश मिली थी. इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाक्त को जानकारी मिली कि मृतक का नाम राजेंद्र है.

राजेंद्र फोटोग्राफी का काम करता था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच शुरू की. मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई. साथ ही कुल 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने सबूतों के आधार पर जांच शुरू की और 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही 2 आरोपी फरार चल रहे हैं.

इस कारण उतारा मौत के घाट
रावतसर थानाधिकारी रविंद्र नरूका ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस के अनुसार मृतक बड़ोपल गांव निवासी राजेंद्र एक महिला से फोन पर बात करता था जिसकी जानकारी महिला ने अपने रिश्तेदार इंद्रपाल और राधेश्याम को दी. जिसके बाद इंद्रपाल और राधेश्याम ने राजेंद्र की हत्या की योजना बनाई और इंद्रपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड संजू को राजेंद्र का नंबर देकर संजू की राजेंद्र से बातचीत करवाई. फोन के माध्यम से संजू ने राजेंद्र से दोस्ती गांठ ली.

इसके बाद योजना अनुसार 17 जुलाई की रात्रि को संजू ने राजेंद्र को चाईया गांव के पास मिलने के लिए बुलाया और वहां पर इंद्रपाल राधेश्याम ने संजू और अपने साथियों जीतराम, मांगीलाल और सोनू के साथ मिलकर राजेंद्र की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी. रावतसर पुलिस के अनुसार इस मामले में जीतराम, मांगीलाल, सोनू और युवती संजू को गिरफ्तार किया गया है. वहीं एक नाबालिग सहित इंद्रपाल और राधेश्याम की तलाश चल रही है.

Tags: Hanumangarh news, Rajasthan news

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment