[ad_1]
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन तलाक का मामला सामने आया है. यहां के गौतमनगर इलाके में एक महिला के साथ रेप हुआ. ये रेप उसके पति के दोस्त ने किया. हैरान करने वाली बात ये है कि जब महिला ने ये बात पति को बताई तो उसने पत्नी को तीन तलाक दे दिया. महिला ने इसकी शिकायत इंदौर पुलिस को की थी. उसके बाद भोपाल पुलिस ने पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया. महिला पहले हिंदू थी और शादी के बाद उसने धर्म बदल लिया था. पुलिस का कहना है कि इस मामले में साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने बताया कि 28 साल की पीड़ित महिला इंदौर की है. उसकी शादी भोपाल में हुई थी. उनके बीच शुरू में सबकुछ ठीक ठाक चला, लेकिन बाद में घरेलू विवाद होने लगा. उनके बीच के विवाद का पति के दोस्त हसीब सिद्दीकी को पता चला. बताया जा रहा है कि साल 2021 की 28 सितंबर को हसीब पति-पत्नी के बीच सुलह कराने पहुंचा. इस बीच जब महिला अकेली थी तो उसने उसके साथ रेप किया. दूसरी ओर, पति के घर आते ही महिला ने उसे हसीब की हरकत बताई. इस पर पति आगबबूला हो गया और पत्नी को घर से निकाल दिया.
महिला ने सुनाई आपबीती
महिला ने पुलिस को बताया कि पति के निकालने के बाद वह इंदौर स्थित मायके आ गई. यहां पहुंचकर उसने घरवालों को आपबीती सुनाई. उसके बाद वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और पति और हसीब के खिलाफ मामला दर्ज कराया. इसके बाद केस डायरी इंदौर से भोपाल आई और भोपाल की गौतमनगर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. हसीब कहीं प्राइवेट जॉब करता है, जबकि महिला का पति ठेकेदारी करता है.
आरोपियों के खिलाफ लगीं ये धाराएं
एडिशनल सीपी सचिन अतुलकर ने कहा कि तीन तलाक के मामले में अन्य जिले में कायमी हुई है. वहां से डायरी भोपाल मंगाई है. इसमें धारा 376 और तीन तलाक की धारा लगाई गई है. इसमें जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसके हिसाब से कार्रवाई होगी. वहीं, खुले में शराब पीने की शिकायत पर अतुलकर ने कहा कि सार्वजनिक रूप से शराब पीने को लेकर डीजीपी ने विशेष दल का गठन किया है. महिलाओं का शक्ति समूह बनाया गया है. ये पुलिस के साथ मिलकर एसे स्थानों पर जागरूकता के लिए काम करेगा. सूचना देगा, कार्रवाई सुनिश्चित कराएगा. सार्वजनिक स्थानों पर विवाद करने वालों और खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bhopal news, Mp news
FIRST PUBLISHED : July 22, 2022, 12:12 IST
[ad_2]
Source link