[ad_1]
बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर में अग्निवीर सेना भर्ती के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा में एक अभ्यर्थी की ओर से जुगाड़ लगाने का मामला सामने आया. सुनने में भले ही यह थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए एक अभ्यर्थी शुक्रवार को एड़ी के नीचे सिक्का लगाकर पहुंचा. हालांकि दक्षता परीक्षा जांच के दौरान सेना के जवानों ने अभ्यर्थी को पहले ही पकड़ लिया.
जब सेना के जवानों ने इस अभ्यर्थी को पकड़ा, तो एकबारगी वे खुद भी चौंक गए. सेना की ओर से इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर देखने से साफ है कि अभ्यर्थी द्वारा पैर में चमड़ी के अंदर सिक्का चिपकाया हुआ था. इस संबंध में पुलिस में अभी तक कोई मामला या शिकायत दर्ज नहीं हुई है. पकड़ा गया अभ्यर्थी मनीष हनुमानगढ़ जिले के भादरा का निवासी है.
बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि इस संबंध में किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है. गौरतलब है कि 3 दिन पहले भी तीन अभ्यर्थियों को लेकर सेना की ओर से बीछवाल थाने में दस्तावेजों के मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई. बीकानेर में 4 सितंबर से शुरू हुई अग्निवीर सेना भर्ती रैली 26 सितंबर तक चलेगी. स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय में यह भर्ती रैली आयोजित हो रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Agniveer, Bikaner news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : September 10, 2022, 19:36 IST
[ad_2]
Source link