अब किसान भी ऑनलाइन खरीद सकेंगे उर्वरक, खाद और बीज, इफको ने शुरू किया ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म
इफको ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपने उत्पादों को उपलब्ध कराने के लिए ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता किया है।अब किसान भी ऑनलाइन खरीद सकेंगे उर्वरक, खाद और बीज, इफको ने शुरू किया ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी प्रसंस्कृत उर्वरक उपलब्ध कराने वाली सहकारी समिति इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव (इफको) ने दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों में अपने उत्पादों को उपलब्ध कराने के लिए ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता किया है।

यह काम इफको डिजिटल पहल इंडियन को-ऑपरेटिव डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये होगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिला स्तर पर एक सोसायटी होगी जिसमें ग्रामीण स्तरीय उद्यमी उसके सदस्य होंगे। यह सोसायटी जिला स्तर पर इफको से माल प्राप्त करेगी उसे अपने गोदाम में रखेगी। बाद में उसे गांवों तक पहुंचाया जाएगा।
इफको के प्रबंध निदशेक डा. यूएस अवस्थी ने सीएससी ई-गवर्नेंस के साथ इफको के जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे किसानों को कृषि उपयोगी सामान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया और आसान होगी। इस प्लेटफॉर्म से किसान डिजिटल प्रौद्योगिकी की तरफ और ज्यादा आकर्षित होंगे। इफको के ऑनलाइन माल आपूर्ति के लिए सीएससी-एसपीवी से हाथ मिलाने के परिणामस्वरूप किसानों को गुणवत्ता परक उत्पाद उचित दाम पर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही उन्हें कृषि क्षेत्र में होने वाले बदलाव की भी जानकारी मिलती रहेगी।
News Source Link