अस्पताल के वार्ड में अकेली नर्स को देख डॉक्टर की बिगड़ी नीयत, करने लगा गलत हरकत, फिर…

[ad_1]

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक डॉक्टर पर नर्स से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं. बिलासपुर शहर के मंगला क्षेत्र में स्थित वंदना अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप है कि उसने न सिर्फ नर्स से छेड़छाड़ की बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी. बताया जा रहा है कि पड़ोसी जिले में रहने वाली युवती सिविल लाइन क्षेत्र के वंदना अस्पताल में स्टाफ नर्स है. नर्स ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि ड्यूटी के दौरान डॉ. जयप्रकाश देवांगन आए दिन छेड़खानी करता है.

लिखित शिकायत में नर्स ने बताया कि डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर वह धमकियां देता है. बीते रविवार को नर्स की ड्यूटी केजुअल्टी में थी. कमरे में वह अकेले काम कर रही थी. दोपहर एक से दो बजे के बीच डाॅक्टर वहां पहुंचा. नर्स को अकेले देखकर उसने छेड़खानी शुरू कर दी. इसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देकर नर्स से गलत हरकतें की.

कमरे से भाग कर नर्स ने खुद को बचाया
पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक नर्स ने बताया कि वो किसी तरह कमरे से भगाकर उसने खुद को बचाया. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. डॉक्टर के अलावा अस्पताल के अन्य स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि वंदना अस्पताल प्रबंधन आरोपी डॉक्टर का बचाव कर रहा है. प्रबंधन द्वारा डॉक्टर पर लागये जा रहे आरोपो को सिरे से खारिज कर दिया है. बिलासपुर सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मामले में हर पहलु पर जांच की जा रही है. जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी. आरोपी डॉक्टर से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ हो रही है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

FIRST PUBLISHED : September 06, 2022, 07:16 IST

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment