आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भोपाल में, संघ के 13 देशों के कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मंथन

[ad_1]

भोपाल. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भोपाल में हैं. वो यहां संघ के विश्व संघ शिक्षा वर्ग में शामिल होने आए हैं. मोहन भागवत 2 अगस्त को देर रात भोपाल पहुंचे और 7 अगस्त तक यहीं रहने का कार्यक्रम है. इस दौरान संघ प्रमुख विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे. कार्यक्रम भोपाल के दो प्रमुख संस्थानों में आयोजित हो रहा है. पहला राजीव गांधी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में और दूसरा कोकता स्थित एक निजी संस्थान के परिसर में होगा.

संघ प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त को विश्व संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह में इसी संस्थान में शामिल होंगे. इस वर्ग का उद्घाटन संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने किया था. 21 दिवसीय वर्ग में 13 देशों के 53 कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं. इस वर्ग में संघ के दुनिया भर के अलग अलग संगठनों में काम कर रहे प्रवासी भारतीय शामिल हो रहे हैं.

क्या है मकसद ?
इस बैठक को संघ के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सरकार्यवाह होसबले ने कहा था कि यह एक दूसरे के साथ रहने का, समझने का, सामूहिक सोच निर्माण करने का एक प्रयास है. उन्होंने ऐसे प्रशिक्षण वर्ग को भगवद्गीता का संक्षिप्त रूप मानकर मनोयोग से उसका मर्म ग्रहण करने आव्हान किया था. इस कार्यक्रम में संघ के मध्य भारत प्रान्त के संघचालक अशोक पांडे, भोपाल विभाग संघचालक डॉ. राजेश सेठी, वर्ग के सर्वाधिकारी मुंबई के डॉ. सतीश मोड़, विश्व विभाग संयोजक सौमित्र गोखले और क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते भी शामिल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Big Breaking : नर्मदापुरम में गौ तस्करों से भीड़ ने की मारपीट, एक की मौत 2 घायल

कौन कौन शामिल ? 
हिन्दू स्वयंसेवक संघ, सेवा इंटरनेशनल, फ्रेंड्स ऑफ़ इंडिया, हिन्दू युवा जैसे विविध देशों में हिन्दू संस्कृति संवर्धन के कार्यों से जुड़े, 13 देशों के 53 कार्यकर्ता इसमें भाग ले रहे हैं. इनमें कनाडा, यूएसए, यूके और थाईलैंड जैसे देशों से आये हुए कार्यकर्ता शामिल हैं. इस शिविर में कार्यकर्ता योग और भारतीय खेल का भी प्रशिक्षण करेंगे. भारत के गौरवशाली इतिहास, भारतीय दर्शन का परिचय, विदेश में रहते समय नयी पीढ़ी के सामने आव्हान जैसे विषयों पर चर्चा और मध्य प्रदेश का सांस्कृतिक परिचय कार्यक्रमों की योजना है. वर्ग में सांस्कृतिक प्रदर्शनी, ग्रामदर्शन, मातृ हस्ते भोजन जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. वर्ग का समापन समारोह 6 अगस्त को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति में होगा.

Tags: Bhopal latest news, Madhya pradesh news, Mohan bhagwat, RSS chief

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment