[ad_1]
राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेज में एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई. मौत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. कैदी के परिजनों ने डॉक्टर्स और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. मामला शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री का बताया जा रहा है. राजनांदगांव जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी मोहित पटेल को अचानक तबीयत खराब होने के कारण 29 जुलाई को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
जिसका उपचार अस्पताल में जारी था. मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया. मृतक के परिजनों का कहना है पुलिस और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मोहित की मौत हुई है. विचाराधीन कैदी धारा 376 में मोहित पटेल जिला जेल राजनांदगांव में बंद था. उसकी तबियत अचानक 29 जुलाई को बिगड़ गई. इसके बाद जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान मोहित ने मंगलवार को दम तोड़ दिया.
अब परिजनों की मांग है कि मौत के कारणों की जांच की जानी चाहिए. वहीं मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा. वहीं कैदी की मौत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : August 02, 2022, 20:46 IST
[ad_2]
Source link