उदयपुर की झीलों और फूलों की खूबसूरती देख खुश हो जाएगा मन, प्रीवेडिंग शूट की बढ़ी डिमांड

[ad_1]

रिपोर्ट- निशा राठौर

Rajasthan News: उदयपुर अरावली की खुबसूरत पहाड़ियों से गिरा हुआ है, जो इसकी प्राकृतिक सौंदर्य को और भी बढ़ता है. यहां वन विभाग की ओर से अंबेरी गांव के करीब चिरवा घाटी की नगर उपवन के रूप के निखारा है, जिसे फूलों की घाटी भी कहा जाता है. इस प्राकृतिक वन क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के फूलों के साथ साथ कई अन्य प्रकार के फूल भी वन विभाग की ओर से लगाए गए है जो इसकी खूबसूरती को और भी निखर रहे है. प्रकृति का आकर्षक सौंदर्य होने की वजह से एक यहां इन दिनों प्रीवेडिंग शूट और फिल्म शूटिंग के लिए भी कई लोग पहुंच रहे है.

एडवेंचर का भी लुफ्त के साथ वन्य जीव भी देख सकते है. फूलों की इस घाटी पर वन विभाग की ओर से जिप लाइन लगाई गई है जिससे यहां आने वाला पर्यटक एडवेंचर का आकर्षक मजा भी ले सकता है. ये जिप लाइन चिरवा ट्रनल से दिखती है. उसे प्राकृतिक के अद्भुत सौंदर्य का लुफ्त उठा सकता है. इसके साथ ही यह वन्य जीवों का प्राकृतिक स्थल भी है तो आप कभी भी किसी भी वन्य जीव को देख सकते है.

जानिए समय और प्रवेश शुल्क
वन विभाग का यह महात्मा गांधी नगर उपवन हफ्ते के सातों दिन खुला रहता है. समय सुबह 9 से शाम 5 बजे 9 तक खुला रहता है. स्थानीय नागरिक 30 रुपये, विदेशी नागरिक 100 रुपये, विद्यार्थियों के लिए 10,फोटो कैमरा 250 रुपये, वीडियो कैमरा- 500 रुपये, साइकल किराए पर प्रतिघंटा 50 रुपये, टू वीलर- 10 रुपये और चार पहिया वाहन- 20 रुपये है.

कब से शुरुआत और कितनी हुई इनकम
वन विभाग का यह नगर उपवन वर्ष 2018 से शुरू हुआ था. अभी तक करीब एक करोड़ 14 लाख रुपए की इनकम कर चुका है. इस पैसे को इस उद्यान के विकास और यहां के ग्रामीण जो यहां कार्यरत है उन जिनपर खर्च किया जाता है. अभी तक यहां करीब एक लाख 51 हजार 90 टूरिस्ट आ चुके है. इस उद्यान को शुरू करने का उद्देश्य वन्य जीवों और जंगलों को संरक्षित करने के साथ के साथ यहां के ग्रामीणों को रोजगार प्रदान करना भी था.

जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आ सके और इसमें वन विभाग कामायम भी हुआ है. यहां काम करने वाले ग्रामीण अब सरकारी नौकरी की भी तैयारिया भी कर रहे है और उनके जीवन स्तर में भी बदलाव आया है.

Tags: Forest department, Pangong Lake, Rajasthan news, Rajasthan Tourism Department, Udaipur news

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment