कुछ भी हो सकता है: जीत का प्रमाणपत्र लेकर कांग्रेस का नगर पालिका उपाध्यक्ष BJP में शामिल

[ad_1]

ग्वालियर. ग्वालियर  जिले की डबरा नगर पालिका के अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव में ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. कांग्रेस पार्षदों की क्रॉस वोटिंग से बीजेपी की अध्यक्ष जीत गयीं और बीजेपी की क्रॉस वोटिंग से उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में चला गया. उसके बाद भी उलटफेर चलता रहा. जिस कांग्रेस की बदौलत सत्येंद्र दुबे उपाध्यक्ष बने थे उसे ही छोड़कर बीजेपी में चले गए.

उलटफेर हुआ. 30 पार्षदों वाली डबरा नगर पालिका में 14 पार्षदों वाली BJP की लक्ष्मीदेवी ने अध्यक्ष पद 18 वोट से जीता, लेकिन उपाध्यक्ष पद पर BJP पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर के कांग्रेस प्रत्याशी सत्येंद्र दुबे को 8 वोट से जिता दिया. लेकिन पॉलिटिकल ड्रामा यहीं खत्म नहीं हुआ. क्लाइमेक्स बाकी था. सबसे बड़ा उलटफेर ये हुआ कि चुनाव जीतने के 10 मिनट बाद कांग्रेसी उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे ने दलबदल कर BJP का दामन थाम लिया.

सब कुछ उल्टा पुल्टा
गुरुवार को डबरा नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव भारी उलटफेर भरा रहा. डबरा नगर पालिका में कुल 30 पार्षद हैं. इनमें BJP के 14, कांग्रेस के 10, निर्दलीय 4 और 2 आम आदमी पार्टी के पार्षद जीतकर आए थे. अध्यक्ष का चुनाव हुआ तो BJP ने लक्ष्मी देवी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया. उधर कांग्रेस ने एन वक्त पर सुनीता को मैदान में उतार दिया. मतदान हुआ तो BJP को 24 वोट मिले और कांग्रेस को महज 6 वोट मिले. यानि कांग्रेस के 4 पार्षदों ने बीजेपी के लिए क्रॉस वोटिंग कर दी. BJP की लक्ष्मीदेवी ने उनकी मदद से 18 वोट से अध्यक्ष पद पर एक तरफा जीत दर्ज कर ली.

ये भी पढ़ें- MP में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट, समझौते पर हस्ताक्षर, ये हैं खूबियां

BJP की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस उपाध्यक्ष जीती
डबरा नगर पालिका में अध्यक्ष का चुनाव एक तरफा जीतने वाली BJP, उपाध्यक्ष के चुनाव में गुटबाजी का शिकार हो गई. BJP को उपाध्यक्ष पद में हार का सामना करना पड़ा. BJP 8 वोट से उपाध्यक्ष का चुनाव हार गई. BJP ने कपिल खटीक को अपना प्रत्याशी बनाया तो कांग्रेस ने सत्येंद्र दुबे को उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ाया। मतदान हुआ तो कांग्रेस प्रत्याशी सत्येंद्र दुबे को 19 वोट मिले जबकि BJP के कपिल खटीक को 11 वोट हासिल हुए। आखिरकार कांग्रेस के सत्येंद्र दुबे 8 वोट से उपाध्यक्ष का चुनाव जीत गए। उपाध्यक्ष के चुनाव में BJP के 14 में से कम से कम 3 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की। अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस के 4 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की.

जीत का प्रमाणपत्र लेते ही दलबदल
डबरा नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद जीतने वाली कांग्रेस की खुशी 10 मिनट में काफूर हो गई. जीत का प्रमाणपत्र लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे भाजपा में शामिल हो गए. इमरती देवी ने नगर पालिका कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे को BJP में शामिल कराया. सत्येंद्र दुबे के साथ ही कांग्रेस का एक पार्षद सरदार सिंह कुशवाहा भी BJP में शामिल हो गया.

Tags: Gwalior news, Municipal Corporation Elections

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment