[ad_1]
श्रीकांत व्यास, (जैसलमेर). देश के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर इस सवाल पर चर्चा तेज हो गई है कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? लंबे वक्त से कांग्रेस और पार्टी के सभी संगठनों में होने वाले निर्णय लगातार गलत साबित हो रहे हैं. कांग्रेस को एक बार फिर मजबूत करने के लिए गांधी परिवार के खास और कुशल रणनीतिकारों में एक कहे जाने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पार्टी खेलना चाहती है. ऐसे में संभावनाए जताई जा रही है कि सूबे के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर सचिन पायलट काबिज हो सकते हैं. इन चर्चाओ के बीच जब न्यूज 18 ने सीएम गहलोत से सवाल किया तो वह नमस्कार कर आगे बढ़ गए.
INC के अध्यक्ष बनने के सवाल पर इस तरह सीएम गहलोत की चुप्पी बहुत कुछ बयां कर रही है. सीएम गहलोत गांधी परिवार के विश्वास पात्र हैं. इसी वजह से गांधी परिवार राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए उनके नाम पर मानस बना चुका है. लेकिन, सीएम गहलोत इस फैसले पर अब तक सहमत नहीं नजर आ रहे. कुछ दिन पहले जोधपुर दौरे पर उन्होंने मारवाड़ी में कहा- ‘मैं थांसू दूर कोनी हूं.’ इसका सीधा-सीधा मतलब उनके सीएम बने रहने की ओर इशारा करता है. कांग्रेस नेता पायलट के साथ चल रही सियासी जंग के बीच सीएम गहलोत का मन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज रहने का है. राजनितिक गलियारों मे चर्चा है कि अगर उन्हें INC का अध्यक्ष बनाया जाता है तो वह कांग्रेस की एक पद नीति को तोड़कर सत्ता या संगठन दोनों की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.
पायलट ने की थी ये बात
बता दें, हाल ही में जयपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुद्दे पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा था कि मैं हूं या कोई और प्रदेश के हर नेता ने आलाकमान के आदेश को माना है. उन्होंने कहा कि आगे भी जो आदेश मिलेगा उसे निभाएंगे. राजनीति में जो होता है वो दिखता नहीं और जो दिखता है वो होता नहीं. उनका यह बयान उस समय आया है, जब सीएम गहलोत को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की बात हो रही है. इसलिए पायलट के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Jaisalmer news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : September 03, 2022, 08:22 IST
[ad_2]
Source link