[ad_1]
श्याम सुंदर, जालोर. रीट भर्ती परीक्षा 2022 का सोशल मीडिया पर पेपर वायरल करने को लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आरोपी को ढूंढ निकाला है. आरोपी जालोर जिले के रानीवाड़ा के पास एक गांव का रहने वाला है. आरोपी ने रीट भर्ती परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित हुई थी. इस दौरान जालोर के एक परीक्षा केंद्र से पेपर बाहर लेकर आ गया था और उसके बाद उसने सोशल मीडिया पर वायरल किया था. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने क्यूआर कोड के आधार पर कॉपियों की जांच पड़ताल की. उसके बाद यह खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया और वहां से जेल भेज दिया है.
रीट भर्ती परीक्षा का पेपर वायरल करने को लेकर जालोर से एक बार फिर कनेक्शन सामने आया है. रीट-2022 में 24 जुलाई को चौथी पारी के प्रश्न पत्र को फाड़कर ले जाने वाले परीक्षार्थी को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने खोज निकाला है. वह भी तकनीक के जरिये. दरअसल, इस परीक्षा में हर पेपर का अलग क्यूआर कोड था. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पेपर के क्यूआर कोड की जांच के बाद बोर्ड ने जालोर के परीक्षार्थी सरवन खान को गिरफ्तार किया है.
वह लेवल-2 के पेपर के कुछ पन्ने फाड़कर साथ ले गया था. बाकी पुस्तिका जमा करा दी थी. 25 जुलाई को इन पन्नों को वायरल कर दिया था. यह पहला मौका है जब किसी आरोपी के खिलाफ नए नकल कानून राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम 2022 के तहत मामला भी दर्ज किया गया है.
क्यूआर कोड नष्ट करने का भी किया प्रयास
क्यूआर कोड को नष्ट करने का प्रयास किया गया. बोर्ड ने गहनता से जांच में सामने आया कि ये पन्ने जालोर जिले की चौथी पारी के संभव हैं. बोर्ड ने जालोर जिले से पहुंची सभी केंद्रों की प्रश्न पत्र पुस्तिकाओं को जांचा. इसमें केंद्र संख्या 51808 के बक्से में रखी एक पुस्तिका के पृष्ठ संख्या 79 से 90 तक गायब थे. पुलिस जांच में सामने आया कि यह केंद्र दयापुरा के राउमावि में था. इस केंद्र में कॉपी क्रमांक 4221714 व सीरीज बी के कई पेज गायब थे. यह सरवन खान (नामांकन संख्या 518702764) को आवंटित की गई थी. सरवन जालोर की रानीवाड़ा तहसील के वगतपुरा का रहने वाला है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : August 02, 2022, 22:25 IST
[ad_2]
Source link