[ad_1]
कोरबा. दुनियाभर से सापों से जुड़े अजीबो-गरीब वीडियो आते रहते हैं. कहीं सांप को पानी पिलाने का वीडियो तो कभी दो सांपों के लड़ने का वीडियो. इस बार छत्तीसगढ़ से कोरबा जिले से एक अलग ही वीडियो सामने आया हैं, जो आपका दिल दहला देगा. आप भी बिस्तर में सोने से पहले हजार बार सोचेंगे और सो भी गए तो डर से नींद नहीं आएगी. जी हां! कोरबा जिले के पोड़ी बहार मोहल्ले में नारद पटेल नामक एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है. चौकीदारी का काम करता है. उसके घर में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब उसका साला खाना खाकर खाट में लेटकर फोन में बात करते हुए आराम कर रहा था, तभी अचानक से फन निकाल कर एक जहरीला सांप एक किनारे से निकलकर खड़ा हो गया. फिर क्या था लेटे हुए शख्स के हाथ-पैर फूल गए और खाट से भाग खड़ा हुआ.
परिवार ने नजदीक में रहने वाले कमलाकांत तिवारी को इसकी जानकारी दी. फौरन स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेन्द्र सारथी को इसकी जानकारी दी गई. सारथी ने बड़ी सावधानी से खाट को घर से बाहर निकाला और लोगों को दूर किया. फिर एक सिरे से लोहे की छड़ को खाट में घुसाया तो दूसरे सिरे से फन निकालकर कोबरा सांप बाहर खड़ा हो गया. बड़ी सावधानी से रेस्क्यू कर सांप को डिब्बे में बंद किया गया, तब जाकार घरवालों ने राहत भरी सांस ली. जितेन्द्र सारथी और उनकी टीम का धन्यवाद दिया.
नारद पटेल के साले ने बताया सांप एक दिन पहले से ही खाट में घुसा हुआ था. कल भी देखा गया था पर धामन सांप है, सोचकर उन लोगों ने ध्यान नहीं दिया. ये सोचकर आश्वस्त हो गए कि वो भाग गया होगा. जितेन्द्र सारथी ने बताया एक ओर आस्था है जिसके कारण लोग अक्सर साप दिखने पर नहीं मरते, वहीं दुसरी ओर यह घटना एक बड़ी लापरवाही है. समय रहते हादसा टल गया जो कि अच्छी बात है. बारिश के मौसम में घरों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान ध्यान देना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Chhattisgarh news, Chhattisgarh Viral video, Korba news
FIRST PUBLISHED : July 21, 2022, 20:58 IST
[ad_2]
Source link