[ad_1]
हाइलाइट्स
घरवालों ने हाथ जोड़कर दूर से किया नाग देवता को प्रणाम
बाद में घरवालों ने स्नेक रेस्क्यू टीम को घर पर बुलाया
कोरबा. जिले में जहां बारिश थम सी गई हैं, वहीं ज़मीन में रेंगने वाली मौत यानी सांपों का निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. जिले में पिछले एक माह में 15 सर्प दंश से लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, कभी-कभी ऐसा कुछ हो जाता है जिससे लोगों की श्रद्धा बढ़ जाती है. ऐसा ही कुछ हुआ कोरबा के मानिकपुर क्षेत्र के कृष्णा नगर में रहने वाले शिव कुमार सोनी के घर हुआ. शिव कुमार सोनी का पूरा परिवार रोजाना की तरह अपने दैनिक कार्य में लगा हुआ थे कि आचनक से उनके आंगन में एक सांप दिखाई दिया. पूरा परिवार सहम उठा. फिर वो बड़े आराम से पूजा-अर्चना करने वाले कमरे में चला गया और जाकर पीढ़े के ऊपर रुखे कटोरी में फन फैलाकर बैठ गया. कटोरी में शिवलिंग विराजमान थे. शिवलिंग पर रूद्र माला चढ़ा हुआ था. साथ ही तांबे से बना नाग लपेटे हुए था. वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित थी. सांप वहीं पर फन फैलाकर बैठ गया जिसको देखकर घरवाले हैरान रह गए. सांप शिवलिंग के पास ऐसे बैठ गया, जैसे वो अपने असली स्थान पहुंच गया हो.
इस घटनाक्रम के बाद घरवालों की आस्था और बढ़ गई. इस दृश्य को देखते हुए घरवालों ने हाथ जोड़कर दूर से नाग देवता को प्रणाम किया और आसपास के लोगों की इसकी जानकारी दी. थोड़ी ही देर में देखने के लिए आसपास के लोग भी पहुंचे और सभी ने इसको चमत्कार माना लेकिन साथ ही डरे सहमे रहें. बाद में घरवालों ने स्नेक रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेन्द्र सारथी इसकी जानकारी दी. जितेन्द्र सारथी अपने टीम के सदस्य राजू बर्मन के साथ कृष्णा नगर पहुंचे. विराजमान भगवान की मूर्ति और तस्वीरों को प्रणाम करते हुए सांप को बहार निकाल कर डिब्बे में बंद किया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली. साथ ही पूजा-अर्चना भी किया. कुछ देर बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया.
लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को भगवान का चमत्कार से जोड़कर देखा. साथ ही कहा आज साक्षात भगवान शिव जी पधारे थे. हम दर्शन कर धन्य हुए. सावन माह में नाग का दर्शन करना शुभ माना जाता हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Chhattisgarh news, Korba news
FIRST PUBLISHED : August 06, 2022, 20:02 IST
[ad_2]
Source link