घूंघट की ओट में महिलाओं ने दिखाया जलवा, चाची ने भतीजी को दी पटखनी तो मां और बेटी भी रही आमने-सामने

[ad_1]

दौसा. इन दिनों राजस्थान के गांव-गांव में अनूठी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं. कहीं बुजुर्ग कबड्डी खेल रहे हैं तो कहीं महिलाएं घूंघट की ओट में कबड्डी-कबड्डी कर रही हैं. ग्रामीण परिवेश में कबड्डी खेलने की तस्वीरें बुधवार को दौसा जिले के समलेटी गांव से सामने आई हैं. जहां एक तरफ तो ग्रहणी महिलाओं की टीम थी तो वहीं दूसरी ओर उनके ही बच्चों की टीम मुकाबले के लिए तैयार थी. छोटी छोटी बालिकाओं के सामने मुकाबला करने के लिए मम्मी और आंटी खड़ी हुई थी. सैकड़ों लोग इस मैच को देखने के लिए खड़े थे वहीं खुद कलेक्टर भी दर्शकों में शामिल थे.

दोनों पक्षों ने जमकर किया मुकाबला

जैसे ही कबड्डी का मैच शुरू हुआ तो इन ग्रामीण महिलाओं ने घूंघट की ओट में कबड्डी में जलवा दिखाया और अपने ही बच्चों से मुकाबला किया. इन तस्वीरों में जहां भतीजी अपनी चाची को कबड्डी में टांग पकड़ कर कंट्रोल कर रही है, वहीं बेटी भी अपनी मां को पाली देने से रोक रही है. इस रोमांचक मैच में दोनों ही ओर से बेहतरीन प्रदर्शन हुआ. एक ओर तो मां, चाची सहित अन्य महिलाओं ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया वहीं दूसरी ओर उनकी ही बेटी और भतीजियों ने जमकर मुकाबला किया. इस रोमांचक मैच को देखने के लिए खुद कलेक्टर कमर चौधरी भी मौजूद रहे.

कलेक्टर ने किया हौसला अफजाई

इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीण परिवेश में कबड्डी में अपना जौहर दिखा रही महिलाओं की हौसला अफजाई करने के लिए तालियां भी खूब बजाई. गांव की सरपंच रचना समलेटी भी गांव की महिलाओं व बेटियों का उत्साहवर्धन करती नजर आईं. इसी गांव में एक अन्य मैच क्रिकेट का भी हो रहा था. ऐसे में ग्रामीण ओलंपिक में कलेक्टर कमर चौधरी ने भी अपने हाथ आजमाए और क्रिकेट खेला. जैसे ही कलेक्टर ने अपने हाथ में बल्ला लिया और सामने से जब बॉस लाई तो कलेक्टर ने ऑफ साइड में सिक्स लगा दिया. इस तरह कलेक्टर के साथ क्रिकेट खेल कर ग्रामीण भी काफी प्रसन्न नजर आए. खेल के मैदान में कलेक्टर वाली गांव वालों की टीम और गांव की अन्य टीम में खेल भावना से मुकाबला भी हुआ.

Tags: Dausa news, Rajasthan news

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment