[ad_1]
राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. कई जिलों में भीषण बारिश से जनजीवन प्रभावित है. वहीं राजनांदगांव जिले में हुई आफत की बारिश से लोगों के घरों में पानी भर गया है. लोग पानी में अपना जीवन जीने को मदबूर हैं. बीते 24 घंटे में मूसलाधार बारिश के चलते जिले के नदी नाले उफान पर हैं. जिसके चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा. आलम यह है कि बैराज से 40000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. शहर की बात करें तो निचली बस्तियों में पानी भर गया है. सड़क जलमग्न हैं. गाड़ियां पानी में डूब चुकी हैं. लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस चुका है. लोग रात भर पानी में बैठकर जीवन गुजार रहे हैं.
निगम ने नहीं की कोई तैयारी
हर बरसात से पहले निगम प्रशासन नालों सहित नालियों की सफाई करता है. इस बार भी दावा किया गया कि पर्याप्त तैयारी बरसात को लेकर निगम ने कर ली है. लेकिन डेढ़ महीने की बरसात के दौरान कभी नहीं लगा कि निगम ने जमीनी स्तर पर कोई तैयारी की थी. इससे पहले भी जब जुलाई के शुरुआती दिनों में तेज बारिश देखने को मिली थी तो भी निचली बस्तियों सहित नाले का पानी बाहर आने लगा था.
ऐसा ही दृश्य आज देखने को मिल रहा है. शहर में ऐसा कोई भी नाला या नाली नहीं है जिससे पानी बाहर ना आ रहा हो. निचली बस्तियों में भी लोगों को इस समस्या से खुद निपटना पड़ रहा है. पुराना बस स्टैंड से लेकर लोहार पारा, जमात पारा, इंदिरा नगर, शांति नगर, राहुल नगर, कैलाश नगर, मोतीपुर, कौरीनभाटा जैसे तमाम इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है. वहीं बारिश के चलते लोग पानी में जगकर रात काट रहे है.
घरों के बाहर कमर तक भरा पानी
शहर के पुराने बस स्टैंड से लेकर लोहार पारा, जमात पारा, इंदिरा नगर, शांति नगर, राहुल नगर, कैलाश नगर, मोतीपुर, कौरीनभाटा भाटा जैसे तमाम इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है. वहीं बारिश के चलते लोग रात भर पानी में जागकर रात काट रहे हैं. वॉर्डवासियों का कहना है कि घरों के बाहर कमर तक पानी भरा है. घरों के अंदर रखा सामना और वाहन जलमग्न हो गए हैं. जलभराव के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. मूसलाधार बारिश के चलते रात भर घरों में पानी भरने की वजह से रतजगा कर रहे हैं. बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. घरों के बाहर कमर से ऊपर सड़क में पानी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Chhattisgarh news, Rajnandgaon news
FIRST PUBLISHED : August 10, 2022, 13:41 IST
[ad_2]
Source link