[ad_1]
रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. पिछले 15 दिन में पूरे राज्य में करीब 4000 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. पिछले 24 घंटे में 196 नए कोरोना संक्रमित छत्तीसगढ़ में पाए गए हैं. इसी दौरान एक कोविड-19 संक्रमित इलाज करा रहे मरीज की मौत हो गई है. इससे पहले शुक्रवार को 4 और शनिवार को एक संक्रमित की मौत हो गई थी. राजधानी रायपुर और दुर्ग समेत सीमावर्ती जिलों में हालात खराब होते जा रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार द्वारा पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया गया है.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बीते रविवार को बताया कि वे दूसरी बार कोविड-19 से संक्रमित हो गये हैं. इससे पहले वे सितंबर 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आये थे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने ट्वीट कर बताया कि लक्षण दिखाई देने के बाद उन्होंने अपनी जांच करवायी और संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से वह पृथकवास में रह रहे हैं. डॉ. सिंह ने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वाले लोगों से अपनी जांच करवाने की अपील भी की है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा में मानसून सत्र भी चल रहा है. रमन सिंह सदन के सदस्य भी हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने डॉ. रमन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
212 डिस्चार्ज, 1 की मौत
बता दें कि शनिवार को छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 511 मामले सामने आए थे और एक मरीज़ की मौत हुई थी. इसके बाद रविवार को जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिकत छत्तीसगढ़ में कोरोना के 196 नए मरीज मिले. पहले से इलाज करा रहे 1 मरीज की मौत हो गई. 212 मरीज डिस्चार्ज किए गए. राजधानी रायपुर में 39 नए मरीजों की पहचान की गई. जबकि रायगढ़ में 30, राजनांदगांव में 26 और बिलासपुर में 21 नए मरीजों की पहचान की गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : July 25, 2022, 06:52 IST
[ad_2]
Source link