जरूरी खबर : बिजली विभाग के इंजीनियर बुधवार से हड़ताल पर, फोन भी रहेंगे बंद

[ad_1]

भोपाल. मध्य प्रदेश के बिजली कंपनियों के इंजीनियर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. सभी इंजीनियर अपने मोबाइल फोन भी बंद रखेंगे. ये इंजीनियर वेतन जारी करने की मांग कर रहे हैं. इनका विरोध इस बात पर है कि उनके काम के मूल्यांकन का आधार कोई सर्टिफिकेट कैसे हो सकता है.

वेतन रोकने से नाराज इंजीनियरों ने “मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम” के बैनर तले “3 अगस्त से वेतन जारी होने तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार” का ऐलान किया है. इंजीनियरों ने कहा उनके काम का मूल्यांकन किसी सर्टिफिकेट के आधार पर कैसे किया जा सकता है. इसी को आधार पर बिजली कंपनी ने इंजीनियरों का वेतन रोका है. अब इंजीनियरों ने भी कंपनी से कर्मचारियों और संसाधनों की कमी का सर्टिफिकेट मांगा है. हड़ताल के दौरान मध्य क्षेत्र कंपनी में आने वाले सभी इंजीनियर अपना मोबाइल बंद रखेंगे.

नहीं बनी बात
मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम ने मंगलवार को प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र कंपनी की मीटिंग बुलाई थी. फोरम के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के बाद भी मध्य क्षेत्र कंपनी के प्रबंध संचालक ने वेतन देने से मना कर दिया. वेतन 2022 का आधार सर्टिफिकेट को बनाया गया. मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम के प्रांतीय संयोजक व्ही के एस परिहार ने बताया कि कंपनी में संसाधनों और कर्मचारियों की लगातार कमी बनी हुई है. अधिकारी कर्मचारी लगातार रिटायर हो रहे हैं. लेकिन उनकी जगह नये नियमित कर्मचारियों की भर्ती नहीं हो रही है. मैदानी क्षेत्रों से बिजली कर्मियों एवं संसाधनों की कमी दूर करने की मांग उठती है.

ये भी पढ़ें- स्कूल शिक्षा विभाग की नयी तबादला नीति को शिवराज कैबिनेट की मंजूरी, जानिए कब-कैसे होगा आपका ट्रांसफर

बंद रहेंगे मोबाइल फोन
व्ही के एस परिहार ने बताया बुधवार से शुरू होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान भोपाल रीजन के सभी इंजीनियर कल कंपनी मुख्यालय भोपाल और ग्वालियर रीजन अंतर्गत सभी अधिकारी ग्वालियर रीजनल कार्यालय के बाहर इकट्ठा होंगे. इस दौरान सभी इंजीनियर अपना मोबाइल बंद रखेंगे. काम का बहिष्कार 3 अगस्त से लेकर तब तक जारी रहेगा जब तक तनख्वाह नहीं दी जाती. उस दौरान किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी.

Tags: Bhopal news, Electricity Department

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment