[ad_1]
अलवर. अलवर के सदर थाना क्षेत्र के चिकानी के पास नाहरपुर गांव में पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. पति ने रात में पत्नी के हाथ-पैर बांधकर चाकू से हमल कर दिया. एक के बाद एक पेट और गर्दन पर 10 वार किए. इतना ही नहीं, पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला कर दिया. हमले के बाद वह बुरी तरह से घायल हो गई. महिला का अलवर के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. महिला के पैर सहित अनेक हिस्सों पर गहरे जख्म हो गए हैं. आंत तक फट गई. पांच डॉक्टरों की टीम ने उसका ऑपरेशन करके नया जीवन दिया है.
पुलिस के अनुसार नाहरपुर गांव निवासी पीड़िता की शादी 13 साल पहले रतन सिंह राजपूत निवासी हाजीपुर थाना नोगावा से हुई थी. दोनों का 8 साल का एक बेटा और 12 साल की बेटी है. पीड़िता अपने पीहर में अपने पति व बच्चों के रहती थी. पति रतन शराब का आदी है. इसको लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था. रविवार रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ. पति रतन पत्नी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था. पैसे नहीं देने पर इतने गुस्से में आ गया कि उसे जान से मारने की प्लानिंग कर डाली. आरोपी रातभर सोया नहीं. तड़के 4 बजे दीपिका अपने बच्चों के साथ गहरी नींद में सो रही थी. इसी दौरान रतन ने पत्नी के हाथ-पैर पलंग से बांध दिए. फिर पेट और गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. प्राइवेट पार्ट पर भी कई बार हमला किया. हमले में वह बुरी तरह से जख्मी हो गई.
हालात ये थे कि कमरे में खून ही खून बिखरा पड़ा था. खून बिस्तरों से बहकर फर्श पर आया गया. हमले के दौरान पीड़िता चिल्लाई. तभी पास सो रही 12 साल की बेटी आवाज सुनकर जागी. मां पर हमला होते देख वह घर से भागी और करीब 200 मीटर दूर ही मामा के घर पहुंची. मामा को घटना के बारे में बताया तो वे मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में परिजन उसे अलवर हॉस्पिटल में ले गए. तब तक पति रतन फरार हो गया. जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि महिला की गर्दन, पेट और प्राइवेट पार्ट के आसपास चाकू लगे हुए थे. आंते दो जगह से फट गई है. करीब 90% से अधिक खून बह चुका है. अब तक 5 यूनिट खून चढ़ाया जा चुका है.
जिला हॉस्पिटल में डॉ. योगेश उपाध्याय, डॉ. मनमोहन, डॉ रविंद्र, तेजेंद्र मलिक, नरेश यादव,प्रवीण शर्मा, मुकेश व मनीषा सहित अन्य स्टाफ ने ऑपरेशन किया. पीड़िता के भाई ने बताया कि उनका जीजा शराबी व जुआरी है, इसलिए वह अपनी बहिन को पीहर में ले आए थे. यहां वह अपने पति के साथ रहने लग गई लेकिन पति जुआ और शराब नहीं छोड़ सका. आए दिन शराब के पैसे मांगने के लिए परेशान करता रहा है. परिजनों का आरोप है कि पैसे देने से मना कर दिया तो वारदात को अंजाम दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Alwar News, Husband Wife Dispute, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : August 29, 2022, 21:19 IST
[ad_2]
Source link