[ad_1]
भोपाल. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित निशांक राठौर मौत केस में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने अपनी फाइनल रिपोर्ट तैयार कर ली है. इसके मुताबिक, यह आत्महत्या ही है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि निशांक के मोबाइल फोन से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई. दूसरी ओर, घटना के दिन निशांक के साथ कोई दूसरा शख्स भी नहीं मिला. इस रिपोर्ट से पहले एसआईटी को साइबर फॉरेंसिक की रिपोर्ट भी मिल गई थी. एसआईटी को इस मामले में सभी सबूत और तथ्य आत्महत्या से जुड़े ही मिले. जांच में हत्या से जुड़ा एक भी सबूत नहीं मिला. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई.
दरअसल, ये मामला उस वक्त उलझ गया था जब निशांक की मौत से पहले उसके पिता को उसके मोबाइल से मौसेज मिला. उसके मोबाइल से की गई ‘सर तन से जुदा’ पोस्ट को लेकर पुलिस असमंजस में पड़ गई थी. इसके बाद साइबर पुलिस ने इसकी जांच की और फॉरेंसिक रिपोर्ट में बताया कि इस मामले का ‘सर तन से जुदा’ गैंग से कोई कनेक्शन नहीं है. एसआईटी के साथ-साथ साइबर पुलिस को भी अपनी जांच में हत्या के सबूत नहीं मिले. ये फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार करने के बाद साइबर पुलिस ने एसआईटी को इसकी जानकारी भी दी दे थी.
संदिग्ध पोस्ट की भाषा, सोच और शब्दों पर दिया ध्यान
साइबर पुलिस ने निशांक की मौत से पहले की गई संदिग्ध पोस्ट के लिखने, सोचने, भाषा, शब्दों के तरीके के बिंदु पर जांच रिपोर्ट तैयार की. पुलिस ने उसके मोबाइल, लैपटॉप और इंटरनेट के 3 महीने के डाटा का एनालिसिस किया. साइबर पुलिस की जांच में ये भी पता चला है कि मृतक निशांक ने कई तरह के लोन ले रखे थे. उसने दोस्तों के अलावा चाइनीज ऐप से भी लोन लिया था. लोन की वसूली से परेशान होकर निशांक डिप्रेशन में आ गया था. बता दें, उसकी मौत की वजह का पता लगाने के लिए एसआईटी ने कई बार पूरे घटनाक्रम का रिक्रिएशन भी किया. इंटरनेट पर निशांक सर तन से जुदा जैसे आर्टिकल लगातार सर्च कर रहा था.
ये था मामला
बता दें, सिवनी मालवा के रहने वाले बीटेक छात्र निशांक राठौर का शव 24 जुलाई को बड़खेड़ा रेलवे स्टेशन के पास रायसेन जिले में मिला था. उस वक्त प्रथम दृष्टया लग रहा था कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. लेकिन, उसके पिता को निशांक के मोबाइल से ‘राठौर साहब आपका बेटा बहुत बहादुर था… गुस्ताख ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा.’ साथ ही, ‘सभी हिंदू कायरो…वाला मैसेज किया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bhopal news, Mp news
FIRST PUBLISHED : July 30, 2022, 06:49 IST
[ad_2]
Source link