[ad_1]
ग्वालियर. ग्वालियर में कलेक्टर की जन सुनवाई के दौरान हंगामा कट गया. यहां एक विधवा महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुदकुशी की कोशिश की. महिला के पति की 6 महीने पहले मौत हो गयी है. ससुरालवालों ने उसे छोटे छोटे बच्चों के साथ घर से बेदखल कर दिया है और उसे सरकारी सहायता नहीं मिल पा रही है.
मंगलवार को ग्वालियर कलेक्ट्रेट में चल रही जन सुनवाई के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और आग लगाने की कोशिश की. पिछोर के प्रेमपुरा में रहने वाली भूरी बेगम के पति सलमान खान का इसी साल 28 फरवरी को एक सड़क हादसे में निधन हो गया था. पति की मौत के बाद तीन बच्चों की मां भूरी को उसके ससुराल वालों ने भी घर से बेदखल कर दिया. वो पिछले 6 महीने से सरकारी मदद के लिए भटक रही है. उसके पास संबल कार्ड है. इसके बावजूद उसे उसके पति की मौत के बाद अंत्येष्टि के लिए भी सरकारी मदद नहीं मिली थी.
सरकारी अफसर भी नहीं कर रहे थे मदद
पति की हादसे में मौत के बाद भी राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली 4 लाख रुपए की मदद भी भूरी बाई को नहीं मिल पाई है. ऐसे में परेशान महिला अपने तीन बच्चों के साथ भूखे मरने के कगार पर है. यही वजह की बार बार चक्कर लगाने के बाद जब सरकारी मदद नहीं मिली तो मंगलवार को जनसुनवाई में वो पेट्रोल की बोतल अपने साथ लेकर पहुंची और अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया. उसका कहना है उसे सरकारी मदद नहीं मिली तो वह यहीं कलेक्ट्रेट में मर जाएगी.
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बचाया
भूरी बेगम के पेट्रोल छिड़कते ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छुड़ाई और उसके बाद उससे अधिकारियों से मिलाने के लिए लेकर गए. आप कार्यकर्ता संजय अग्रवाल ने बताया महिला काफी दुखी दिख रही थी. आज भी जनसुनवाई में कुछ अधिकारियों ने उसकी बात नहीं सुनी तो दुखी होकर वो जान देने की कोशिश करने लगी तो सबने उसे बचाया.
कलेक्टर ने लगाई फटकार
भूरी बेगम की परेशानी सुनकर कलेक्टर उससे बात की. इसके बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पिछोर जनपद पंचायत के सीईओ को फोन लगाया. भूरी के पति की अंत्येष्टि की राशि के साथ ही सरकार की तरफ से हादसे के बाद मिलने वाली 4 लाख की राशि के लिए प्रस्ताव बनाकर तत्काल भेजने के निर्देश दिए. कलेक्ट्रेट से भूरी बेगम को रेडक्रॉस के करिए 10 हज़ार रुपए की तत्काल सहायता दिलवाई. बच्चों के खाने पीने का इंतजाम करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Gwalior news, Madhya pradesh latest news
FIRST PUBLISHED : September 06, 2022, 18:27 IST
[ad_2]
Source link