पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, आरोपी ने बताया – कहती थी अपराध छोड़ो और अच्छा काम करो

[ad_1]

देवास. देवास जिले के बालोदा गांव में 25 अगस्त को हुए रचना हत्याकांड का खुलासा किया गया है. रचना को उसके पति विष्णु गांगुली ने ही मारा था. उसने पहले पत्नी को जहर खिलाया, फिर बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर सिर दीवार पर मारा था. मारपीट के बाद खून से लथपथ रचना को जिला अस्पताल लाया गया था. यहां उसकी मौत हो गई थी. महिला के बच्चे ने ही पुलिस के आगे हत्याकांड का सारा राज खोल दिया. पुलिस ने आरोपी पति पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पत्नी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह उसे अपराध के रास्ते पर जाने से मना करती थी.

गौरतलब है कि 25 अगस्त की रात रचना को जिला अस्पताल लाया गया था. यहां उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों को मामला संदिग्ध लगा तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया. पुलिस ने महिला का पोस्टमॉर्टम कराया. इसके अगले दिन महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस पड़ताल कर ही रही थी कि परिजनों ने पति विष्णु पर पत्नी के साथ मारपीट करने और हत्या करने के आरोप लगाए. दूसरी ओर, पुलिस ने जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देखी तो पता चला कि रचना के पेट में जहर है और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं.

इस तरह खुला मामला
इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. पुलिस परिजनों और रचना के बच्चे के पास पहुंची और बयान लिए. बयान में बच्चे ने बताया कि उसके पिता ने मां के साथ जबरदस्त मारपीट की थी. पुलिस का पति पर शक और गहरा हो गया, लेकिन उसने पति पर कोई कार्रवाई न कर, केवल नजर रखी. पुलिस ने जब कंप्लीट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देखी तो पता चला कि हत्या से पहले बाकायदा रचना को जहर खिलाया गया. उसके गले और सिर पर चोट के निशान मिले.

पुलिस ने बताई ये कहानी
बरोठा टीआई शैलेन्द्र मुकाती ने बताया कि रचना और विष्णु की शादी 8 साल पहले हुई थी. उनके दो बच्चे हैं. रचना पति को काम पर जाने के लिए बार-बार टोकती थी. वह उससे अपराध छोड़ कुछ अच्छा काम करने को कहती थी. इस पर पति-पत्नी में विवाद होते रहते थे. और 25 अगस्त की रात को विवाद बढ़ने पर विष्णु ने उसे जहर खिलाकर बेल्ट से खूब मारा और गला पकड़कर सिर दीवार से पटक दिया था. इससे उसकी गर्दन की हड्डी का हिस्सा टूट गया था और उसकी मौत हो गई.

Tags: Dewas News, Mp news

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment