पत्नी को दिया तलाक, 3 बच्चों की मां से करना चाहता था शादी, 50 सेकेंड में खत्म हो गई लव स्टोरी

[ad_1]

आकाश सेठिया.

बांसवाड़ा. राजस्थान के बांसवाड़ा में एक तरफा प्यार में पागल सिरफिरे ने प्रेमिका की सोमवार रात को बेरहमी से हत्या कर दी. युवक तीन बच्चियों की मां से शादी करना चाहता था. महिला की पहले पति से तलाक के बाद सात साल पहले दूसरी शादी हुई थी. सिरफिरा युवती पर दूसरे पति को छोड़ने और खुद के साथ तीसरी शादी का दबाव बना रहा था. प्यार में पागल हत्यारे ने प्रेमिका के चक्कर में अपनी पत्नी को तलाक दिया था. हत्या के बाद आरोपी रतलाम, जयपुर भागने की फिराक में था.

देर रात पुलिस ने रतलाम रोड के कागदी पिक-अप-वियर डेम के पास CCTV फुटेज में उसके पैदल गुजरने के फुटेज भी तलाश लिए, लेकिन वह रात एक बजे तक पकड़ में नहीं आया. रात एक बजे तक बांसवाड़ा SP राजेश कुमार मीणा खुद कोतवाली थाने में बैठे रहे. हालांकि वारदात के बाद आरोपी युवक ने उसके दोस्तों से बातचीत में पुलिस की पकड़ में नहीं आने और जेल नहीं जाने की बात कही.

आरोपी ने दोस्तों को किया गुमराह

आरोपी ने अपने दोस्तों से खुद भी सुसाइड करने की बात कही. फिर गुमराह करने उदयपुर रोड से आगे बढ़ने की जानकारी देकर भ्रमित करता रहा. आरोपी की पहचान मुस्लिम कॉलोनी गली नंबर 7 निवासी मुर्तजा बारिया के तौर पर हुई है, जबकि मृतिका की पहचान शहनाज काटका पत्नी कुतुबुद्दीन गढ़ावाला के तौर पर हुई है, जो कि मुस्लिम कॉलोनी में गली नंबर छह के एक मकान में किराए पर रहती थी. मामला कोतवाली थाने का है.

जन्मदिन मनाकर घर लौट रही थी शहनाज 
वारदात की रात शहनाज नए बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक होटल के सामने निजी हॉल से किसी परिचित के बेटे की बर्थडे पार्टी मनाकर घर लौट रही थी. पहले से वारदात के लिए तैयार युवक ने उससे 50 सेकंड की बात की और चाकू मार दिया. घायल महिला एक मकान के सामने बैठ गई, जहां उसका खून फर्श और सीढ़ियों में फैल गया. लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया.

पहले पति से दो बच्चियां
करीब 15 साल पहले शहनाज की पहली शादी सलूम्बर (उदयपुर) में हुई थी, लेकिन रिश्ता ज्यादा नहीं चला, लेकिन पहले पति से मृतका को दो बेटियां हुईंं. एक बच्ची जयपुर में 12वीं क्लास में पढ़ रही है, जबकि दूसरी बेटी बांसवाड़ा में 10वीं क्लास में पढ़ रही है. दूसरे पति से मृतका का करीब 8 साल पहले निकाह हुआ, जिसके एक लड़की हुई. इस लड़की की उम्र करीब 7 साल है. दूसरी ओर आरोपी हत्यारे ने मृतका के प्यार में उसकी पत्नी को तलाक दे दिया.

ये भी पढ़ें:  प्रेमिका के हाथ-पैर बांधकर जिंदा नदी में फेंका, पानी में डूबने से मौत, 15 साल से रह रहे थे लिव-इन में

4 दिन पहले की थी मारपीट
मृतका की भतीजी फातेमा ने बताया कि मृतका शहनाज उसकी बुआ लगती थी. उसने बताया कि आरोपी हत्यारे मुर्तजा से चार साल पहले मृतका ने उधार पर पैसे लिए थे. ये पैसे बिना ब्याज के थे लेकिन, पैसे के बदले में आरोपी उससे दुर्व्यवहार करता था. उस पर शादी के लिए दबाव बनाता था. अभी 4 दिन पहले ही आरोपी मुर्तजा ने शहनाज के साथ उसके किराए वाले घर में मारपीट की थी.  शहनाज शादी करने से इनकार कर रही थी.

हत्यारा बोला: मर जाऊंगा, लेकिन पुलिस के हाथ नहीं आऊंगा
हत्या की जानकारी के बाद आरोपी हत्यारे मुर्तजा को उसके कुछ साथियों ने फोन किया. इस पर आरोपी ने दावा किया कि वह मर जाएगा, लेकिन पुलिस के हाथ नहीं आएगा. उसने ये भी कहा कि मृतका ने उसे प्यार में धोखा दिया है. उसने उसे मार दिया अब वह भी मर जाएगा. उसने बोला कि वह जेल गया तो उसके परिवार में गरीबी के कारण कोई जेल से छुड़ाने वाला नहीं मिलेगा.

Tags: Banswara news, Rajasthan news

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment