पालतू कुत्तों को कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंचा ग्रामीण, फिर हुआ कुछ ऐसा कि सीधे थाने पहुंचा मामला

[ad_1]

हाइलाइट्स

कोरबा में पालतू कुत्तों को कोरोना वैक्सीन लगवाने पहुंचा शख्स
हेल्थ सेंटर में शराब के नशे में जमकर किया विवाद
स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस से की मामले की शिकायत

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ग्रामीण अपने पालतू कुत्तों को कोरोना का टीका लगवाने वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच गया. फिर स्वास्थ्य कर्मियों से अपने कुत्ते को वैक्सीनेट करने का आग्रह करने लगा. उसकी बात सुनकर मेडिकल स्टाफ भी हैरान रह गए. उन्होंने ग्रामीण को समझाइश दी. मगर यह बात उसे नागवार गुजरी और वह स्वास्थ्य कर्मियों से विवाद करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गया. मामला इतना बढ़ा कि स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल पर जाना पड़ा. अब मामला पुलिस के पास पहुंच गया है.

यह चौंकाने वाला मामला कोरबा जिले के वनांचल गांव अजगरबहार में सामने आया है, यहां संचालित स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा था. इसी दौरान पास के गांव में रहने वाला रामायण सिंह वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचा. उसके साथ में उसके तीन  पालतू कुत्ते भी थे. केंद्र में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को लगा कि रामायण सिंह टीका लगवाने के लिए पहुंचा है. मगर उसकी बातें सुनकर सभी हैरान रह गए.

कुत्तों को कोरोना टीका लगाने पहुंचा शख्स

रामायण सिंह ने अपने तीनों कुत्तों को कोरोना का टीका लगाने का आग्रह किया. उसकी बात सुनकर केंद्र के प्रभारी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना. रामायण सिंह उनसे विवाद करने लगा. विवाद इतना बढ़ गया कि उसने केंद्र के लैब– टेक्नीशियन से अभद्रता की और हाथापाई पर उतारू हो गया. करीब आधे घंटे तक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रामा चलता रहा. वहां मौजूद स्टाफ ने रामायण सिंह की सारी करतूत अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया.

ग्रामीण की इस हरकत से नाराज मेडिकल स्टाफ अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर केंद्र के बाहर ही धरने पर बैठ गए. मामले की शिकायत बालको थाना में की गई है. बताया जा रहा है कि रामायण सिंह शराब के नशे में धुत था. वह लड़खड़ाते हुए अपने कुत्तों के साथ केंद्र पहुंचा था. मामूली बात को लेकर उसने लैब टेक्नीशियन से विवाद करना शुरू कर दिया, जबकि वहां पर महिला स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे. लेडी स्टाफ ने भी उसे समझाने का काफी प्रयास किया, मगर कोई फायदा नहीं हुआ. ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले कर्मचारी अब सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

FIRST PUBLISHED : September 17, 2022, 01:19 IST

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment