पिता चलाते हैं किराना दुकान, बेटी 18,510 फीट ऊंची माउंट एल्ब्रुस पर फहराएगी तिरंगा

[ad_1]

हाइलाइट्स

कवर्धा की अंकिता गुप्ता यूरोप के लिए रवाना हो गई हैं
अंकिता पुलिस और सेंट्रल फोर्स में भर्ती के लिए ट्रेनिंग भी देती हैं
इससे पहले उन्होंने लद्दाख के यूटी कांगरी की बर्फीली ऊंची चोटी पर चढ़ाई की थी

कवर्धा. छत्तीसगढ़ सरकार ने यूरोप में भारत का नाम रौशन करने के लिए कवर्धा की बेटी अंकिता गुप्ता को पांच लाख की आर्थिक सहायता दी है. यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस के लिए प्रतियोगिता 15 अगस्त को आयोजित है. चोटी की ऊंचाई 18510 फीट है. अंकिता ने जिले और प्रदेश का  मान बढ़ाया है. अंकिता गुप्ता के इस सफलता से उनके माता-पिता बेहद खुश हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है. राज्य सरकार ने अंकिता गुप्ता को  यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस के लिए आयोजित  प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद दी है.

प्रतियोगिता को लेकर अंकिता काफी उत्साहित हैं. वह 15 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होंगी जहां वो छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. इसे लेकर अंकिता और उनके परिवार में खुशी की लहर है. अंकिता के पिता किराना दुकान चलाते हैं और उनकी माता गृहणी हैं. अंकिता फिलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं. परिवार में आर्थिक तंगी की वजह से अंकिता की उम्मीदें टूटने लगी थी. अब उनकी मदद के लिए खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगे आए हैं.

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस के लिए प्रतियोगिता 15 अगस्त को आयोजित है. चोटी की ऊंचाई 18510 फीट है. इस प्रतियोगिता में शामिल होने के  लिए वह रवाना हो चुकी हैं. उन्होने बताया कि यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हे तिरंगा झंडा भी भेंट की है.

अंकिता गुप्ता पहले भी इस तरह की बर्फीली ऊंची चोटी की चढ़ाई कर अपना लोहा मनवा चुकी हैं. एक बार फिर उन्हें मौका मिला है रूस की सबसे ऊंची चोटी में चढ़कर तिरंगा लहराने का. अंकिता पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं. इतना ही नहीं  अंकिता कई युवक-युवतियों को पुलिस और सेंट्रल फोर्स में भर्ती के लिए ट्रेनिंग भी देती हैं. इससे पहले उन्होंने लद्दाख के यूटी कांगरी की बर्फीली ऊंची चोटी पर चढ़ाई की थी.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

FIRST PUBLISHED : August 09, 2022, 10:18 IST

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment