[ad_1]
जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में दो युवकों ने पैसों की तंगी दूर करने के लिए अजीबो गरीब तरीका अपनाया. हालांकि युवकों को पैसे तो नहीं मिले लेकिन कानून की गिरफ्त में जरूर आ गए. गोरखपुर थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के संचालक को ब्लैकमेल करने के लिए दो युवक मुंह में कपड़ा बांधकर एजेंसी पहुंचे थे. यहां पहुंचकर दोनों आरोपियों ने एजेंसी के संचालक को एक बंद लिफाफा दिया. जब एजेंसी संचालक ने लेटर खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए. क्योंकि उस लेटर में उनके निजी जीवन और व्यापार से जुड़ी जानकारियां लिखी थीं. साथ ही 20 लाख रुपए देने के लिए धमकाया गया था.
पुलिस ने नंबर प्लेट की मदद से खोजे आरोपी
आरोपियों ने लेटर के माध्यम से धमकी दी थी कि यदि उन्हें पैसे नहीं दिए तो वे उनके राज सबके सामने जाहिर कर देंगे. इसके बाद गोरखपुर क्षेत्र में गैस एजेंसी चलाने वाले जगदीश सेन ने मामले की शिकायत पुलिस से की. साथ ही पुलिस को लेटर भी दिखाया. पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की. एएसपी के मुताबिक दोनों युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल से एजेंसी पहुंचे थे. जिसके बाद बिना नंबर की गाड़ी उस क्षेत्र में घूमने वालों की तलाश शुरू की गई. शनिवार की सुबह पुलिस ने संदेह के आधार पर अचिंत बेन और शिव बेन को हिरासत में लिया.
पूछताछ में उगला सच
पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने सच उगल दिया. आरोपियों ने बताया कि दोनों युवक जगदीश सेन की एजेंसी में ही काम करते थे. लेकिन तीन महीनों से वे दोनों काम पर नहीं आ रहे थे. दोनों युवक चोरी के आदतन अपराधी हैं और जिस बाइक से घूमते थे वह भी चोरी की निकली. बहरहाल पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने किन कारणों से अपने ही मालिक को पैसों के लिए धमकाया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Jabalpur news, Madhya pradesh news
FIRST PUBLISHED : September 03, 2022, 23:06 IST
[ad_2]
Source link