[ad_1]
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शातिर ठगों ने किसी आम आदमी को नहीं बल्कि अब एक आईएएस अधिकारी को अपना शिकार बनाया है. दरअसल, WhatsAppके जरिए बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. के नाम पर पैसा मांगने का मामला सामने आया है. इसके बाद खुद कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कथित तौर पर पैसा मांगने वाले शातिर ठग के खिलाफ बलरामपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. इसके साथ ही उन्होंने इस प्रकार के किसी भी झांसे में लोगों के नही आने की अपील की है.
दरअसल कलेक्टर विजय दयाराम के. के कांटेक्ट लिस्ट में शामिल कुछ अधिकारियों को एक नए नंबर (8076782840) से कलेक्टर की डीपी लगी हुई Whatsapp नंबर के जरिए पैसे मांगने की बात सामने आई थी. देखते ही देखते यह बात कलेक्टर तक पहुंची. इसके बाद कलेक्टर विजय दयाराम के. ने खुद सोशल मीडिया और WhatsApp के कई ग्रुपों में इस प्रकार की ठगी की मंशा का खुलासा करते हुए..पोस्ट किया था.
बलरामपुर कलेक्टरर ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील
विजय दयाराम के. ने कहा कि जिस नम्बर से मेरे नाम पर पैसे मांगे जा रहे है वह नंबर उनका नहीं है और ना ही उन्होने किसी से पैसे की डिमांड की है. कलेक्टर विजय दयाराम के. जिले के अधिकारी -कर्मचारियों समेत आम नागरिकों से भी यह अपील की है कि वे इस प्रकार के किसी भी झांसे में ना आए. वहीं कलेक्टर ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है. हालांकि अभी सायबर एक्पर्ट कलेक्टर की डीपी लगी वाली वाट्सएप नम्बर की पड़ताल में जुट गए है.
ये भी पढ़ें: आधी रात को 3 सगी बहनों ने लगाया मौत को गले, मंजर देख चीख उठे घरवाले
साइबर ठगों के द्वारा बड़े आसानी से लोगों को अपने झांसे में ले लिया जाता है और उन्हें ठग लिया जाता है. साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस विभाग के द्वारा लोगों से सावधान रहने की अपील करता रहा है. वही इसको लेकर बीच-बीच में जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं. पुलिस प्रशासन आम लोगों से अपील करता है कि साइबर ठगों के झांसे में ना आए ऐसी जानकारी लगते ही तत्काल पुलिस को सूचना दें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Chhattisgarh news
FIRST PUBLISHED : July 28, 2022, 18:09 IST
[ad_2]
Source link