भारत-पाक सरहद पर इस अंदाज में मना पीएम मोदी का जन्मदिन, बनाया गया बाजरे का स्पेशल केक, जानें रेसिपी

[ad_1]

मनमोहन सेजू/बाड़मेर. देशभर में बीते शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अलग-अलग आयोजन हुए. लेकिन भारत-पाकिस्तान सरहद पर बसे बाड़मेर में बाजरे का केक काट कर उनका जन्मदिन मनाया गया. यह पहली बार है कि देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के लिए एक कृषि वैज्ञानिक ड़ॉ सोनाली ने यह केक खासतौर पर तैयार किया. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जब इस केक को काटा तो प्रधानमंत्री के जयकारों से आसमा भी गूंज उठा.

कृषि वैज्ञानिक ड़ॉ सोनाली शर्मा के मुताबिक सरहदी बाड़मेर जिले में बाजरे का उत्पादन करीब 8-10 लाख हैक्टेयर में किया जा रहा है. बाजरे का केक बनाने के लिए बाजरा आटा 3/4 कटोरी, गेंहू आटा 1/4 कटोरी, पिसी चीनी 3/4 कटोरी, मिल्क पाउण्डर 1/2 कटोरी, घी या तेल 1/2 कटोरी, वनीला एसेंस 5-6 बूंदे, कोको पाउण्डर 1/4 कटोरी, बैंकिग पाउण्डर सवा एक चम्मच, सोडा सवा एक चम्मच सामग्री चाहिए.

ऐसे बनाया बाजरे का केक
आटा व बेकिंग पाउडर,कोको पाउण्डर को तीन-चार बार छलनी से छान लेवे. पीसी हुई चीनी में मलाई डालकर खूब फेटें. इसमें सुखी सामग्री को थोड़ा-थोड़ा डालकर मिलाएं व आवश्यकतानुसार दूध मिलाकर वनीला एसेंस डाले. एल्युमीनियम के बर्तन में थोड़ी घी लगाए व सादा साफ कागज भी लगाए और फिर केक मिश्रण को इस बर्तन में डालकर 170 डिग्री सेल्सियस तापमान पर पौन घंटे तक ओवन में रखें. ओवन के स्थान पर ठंडा होने पर केक को काटकर परोसें. ओवन के स्थान पर बाटी वाला कुकर उपयोग में लिया जा सकता है. गली ओवन को 10 मिनट गर्म करके तैयार मिश्रण की सांचे में डालकर 30 मिनट पकाएं इस प्रकार बाजरे से केक बनाया जा सकता है.

PM मोदी के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की
केंद्रीय मंत्री राज्य एव किसान कल्याण मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सोनाली शर्मा द्वारा खास तौर पर इस आयोजन के लिए बनाए गए बाजरे से बने हुए केक को काटकर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन की शुभकामना देते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को देश के विकास को नई गति देने वाला बताया.

Tags: Narendra modi birthday, PM Narendra Modi Birthday, Rajasthan news

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment