[ad_1]
ग्वालियर. ग्वालियर में धार जिले की एक छात्रा के साथ मकान मालिक के लड़के ने कमरे में घुसकर रेप किया. छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बेल्ट से पीटा. वारदात के बाद आरोपी भाग निकला. छात्रा ने अपने रिश्तेदार के साथ थाने जाकर शिकायत की. थाटीपुर पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. घटना बुधवार रात थाटीपुर थाना के संजय नगर इलाके में हुई. . छात्रा पीजीडीसीए कर रही है. धार जिले की रहने वाली छात्रा ग्वालियर में किराए के कमरे में रहती है. दो महीने पहले छात्रा ने संजय नगर कबीर पार्क के पास सुरेंद्र यादव के मकान में कमरा किराए से लिया था.
मंगलवार रात 8 बजे छात्रा परीक्षा देकर घर लौटी. गर्मी और थकान के चलते वो अपने बाथरूम में नहा रही थी. नहाकर कमरे में आई तो मकान मालिक का बेटा मनोज यादव उसके कमरे में बैठा था. छात्रा के अंदर आते ही मनोज ने कमरे का दरवाजा लगा लिया. पहले उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की, उसके बाद छात्रा के साथ जबरन रेप किया. छात्रा ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकियां देकर मनोज ने दुष्कर्म किया, बाद में घटना के बारे में किसी को कुछ भी बताने की धमकी देकर निकल गया.
रिश्तेदार के साथ थाने पहुंची छात्रा
छात्रा ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. ग्वालियर में मौजूद रिश्तेदार के साथ छात्रा थाटीपुर थाना पहुंची. थाटीपुर थाने में मनोज यादव के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज होते ही मनोज घर से फरार हो गया है.
ये भी पढ़ें: नाबालिग को 4 साल रखा बंधक, बेटा करता रहा हैवानियत, फिर शादी के नाम पर मां ने किया सौदा
एडिशनल SP राजेश दंडौतिया का कहना है कि छात्रा के साथ रेप की घटना हुई है. इसकी शिकायत पर मनोज यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोपी फरार हो गया है, जल्द ही इसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Crime in MP, Gwalior crime, Gwalior news, Mp news
FIRST PUBLISHED : September 01, 2022, 18:18 IST
[ad_2]
Source link