[ad_1]
भोपाल. मध्यप्रदेश में बीते दिनों से लगातार मानसून का कहर जारी है. प्रदेश के कई जिलों में भीषण बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं. कई जिलों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और बांध छलकने की कगार पर हैं. बीते 24 घंटे में शहडोल, जबलपुर औ सागर संभाग के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने 23 जिलों में भारी बारिश की संभावना बताई है. मौसम विभाग द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार सागर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. 23 जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी
श्योपुर कलां, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सागर, रायसेन, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल, डिंडौरी, अनूपपुर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक इन 23 जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है. साथ ही बादलों की चमक गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है.
बीते 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली है.
इन जिलों में हुई झमाझम बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली है. सबसे ज्यादा बारिश ढीमरखेड़ी में देखने को मिली है. यहां 11 सेमी बारिश दर्ज की गई है. इसके साथ ही चन्नौड़ी में 10, लवकुशनगर, बहोरीबंद, कुंडम में 9 सेमी बारिश दर्ज की गई है. इसके साथ ही विजयराघौगढ़, सीहोरा, रामनगर, जवेरा, नागौद, उचेहरा, रैपुरा, मैहर में 8 सेमी बारिश देखने को मिली है. मझौरी, बददेवगढ़, शाहपुरा, सिमरिया, गढ़ाकोटा और अमरपाटन में सबसे कम 7 सेमी बारिश दर्ज की गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bhopal news, Madhya pradesh news
FIRST PUBLISHED : August 29, 2022, 17:17 IST
[ad_2]
Source link