मां बनी थी जनपद उपाध्यक्ष, परिवार निकाल रहा था विजय जुलूस, अचानक आई बेटे के मौत की खबर

[ad_1]

हाइलाइट्स

रीवा में ​नवनिर्वाचित जनपद उपाध्यक्ष के बेटे की मौत
मां के विजय जुलूस के बीच आई बेटे के खुदकुशी की खबर
परिवार में पसरा मातम, फिलहाल पुलिस कर रही मामले की जांच

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रीवा जनपद की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष सुनीता द्विवेदी के विजय जुलूस के बीच उनके बेटे की मौत की खबर आ गई और जीत की खुशियां मातम में बदल गई. बताया जा रहा है कि निर्वाचित उपाध्यक्ष के पुत्र की फांसी के फंदे में लटकने के कारण मौत हो गई है. हालांकि अभी फांसी लगाने का कारण अज्ञात है. झकझोर देने वाली यह घटना चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथ गांव की है. बताया जा रहा है कि सोमवरा को नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष सुनीता द्विवेदी का विजय जुलूस निकाला जा रहा है. वह मतदाताओं का धन्यवाद देने जुलूस के साथ क्षेत्र में निकल रही थी कि तभी यह खबर उन तक पहुंची. बेटे के फांसी के फंदे में लटकने की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया.

17 साल मृतक आशीष द्विवेदी की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. परिजनों का कहना है कि घटना के समय मृतक आशीष द्विवेदी एवं उसके बाबा उदयराज द्विवेदी घर पर मौजूद थे, जबकि घर के अन्य सदस्य विजय जुलूस में शामिल थे. सोमवार सुबह 10:00 बजे के करीब पता चला कि आशीष फांसी के फंदे पर लटक रहा है. इस बात की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने जब उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल इस पूरी घटना को लेकर चोरहटा पुलिस जांच में जुट गई है. ग्रामीणों के मुताबिक मृतक रीवा के एक निजी कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है. घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस की टीम के लगी तो तत्काल मौके के लिए पुलिस की टीम रवाना हुई.

ये भी पढ़ें:  MP: मिशन 2023 के सेमिफाइनल में अब तक कौन फेल-कौन पास? जानिए पूरा समीकरण 

यहां पर पुलिस ने देखा कि युवक फांसी के फंदे पर लटक रहा है जिसके बाद पुलिस के द्वारा उसके शव को फंदे से अलग किया गया तथा पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया गया.

Tags: Mp news, Rewa News, Suicide

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment