[ad_1]
मंदसौर. मंदसौर जिले में आज एक दर्दनाक हादसे में 4 किशोरों की खदान के पानी में डूबने से मौत हो गयी. सभी की उम्र 15 से 17 साल थी. चारों दोस्त थे. उनमें से एक का आज जन्मदिन था. 6 दोस्त बर्थ डे पार्टी में जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन उनमें से चार की मौत हो गयी. चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं.
ये दर्दनाक घटना मंदसौर के मुंदड़ी गांव में हुई. यहां क्रेशर मशीन की खदान मौत की खान बन गयी. खुली छोड़ दी गयी खदान में बारिश का पानी भरा हुआ था. चारों बच्चों की उसी में डूबने से मौत हो गयी. गिट्टी मशीन की खदान में बारिश के समय पानी भर जाता है. और ऐसे में 6 बच्चे नहाने के लिए खदान पर गए थे।जिसमें से 4 बच्चे हम उम्र 6 बच्चे नहाने के लिए उस पानी में उतरे थे.
मौत की पार्टी
नहाते वक्त 6 में से 4 बच्चे गहरे पानी में उतर गए. जब चारों बहुत देर तक बाहर नहीं आए तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी. यशोधर्मन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र पाठक मौके पर पहुंचे और खदान में डूबे बच्चों का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया. पुलिस ने पहले कुणाल सिंह और दीपक के शव बरामद किए. बाद में गोताखोरों की मदद से 2 शव और बरामद कर लिए गए. मृतक 4 किशोरों के नाम दीपक सिंघला उम्र 16 साल निवासी कल्पना नगर ,कुणाल कछावा उम्र 16 साल निवासी शंकर विहार, ध्रुव शर्मा उम्र 17 साल, तरुण सिंह सोलंकी उम्र 15 साल है. बताया जा रहा है कि कुणाल सिंह का आज जन्म दिन था.
ये भी पढ़ें- न्यू लाइफ हॉस्पिटल अग्निकांड : फरार चार डायरेक्टर्स में से एक डॉ संतोष सोनी गिरफ्तार
शोक में डूबा गांव
चार बच्चों की एक साथ दर्दनाक मौत होने से इलाके में मातम छा गया है. परिवार ने बताया कि बच्चे घर में बता कर गए थे कि वो बर्थडे पार्टी में जा रहे हैं. बाद में सभी खदान में नहाने चले गए. नहाते नहाते उनमें से 4 गहरे पानी में चले गए और फिर लौटकर नहीं आए. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंच गए. तहसीलदार मुकेश सोनी ने कहा 4 बच्चों की खदान में डूबने से दर्दनाक मौत हुई हैय शासन की तरफ से जो भी सहायता होगी नियमानुसार दी जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Death due to drowning, Mandsaur news, Shocking news
FIRST PUBLISHED : August 03, 2022, 20:16 IST
[ad_2]
Source link