[ad_1]
जयपुर. लंपी स्किन डिज़ीज को लेकर रविवार को सीएम अशोक गहलोत ने वीसी के जरिए समीक्षा बैठक ली. बैठक में उनकी कैबिनेट के पूर्व मंत्री व वर्तमान में गुजरात प्रभारी डॉ रघु शर्मा ने कृषि व पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया को लेकर नाराज़गी जाहिर कर दी. बीच बैठक में रघु शर्मा बोले कि उनके यहां से लगभग सारे वेटेनरी स्टॉफ को अन्यंत्र जगह डेप्यूटेशन पर भेज दिया है.
जबकि उनके विधानसभा क्षेत्र केकड़ी में लंपी का प्रकोप जारी है. कटारिया अपनी सफाई देते रहे, लेकिन रघु शर्मा नहीं रुके उन्होंने कहा कि बुरा मत मानना, आपने सारे स्टॉफ को उठाकर जोधपुर लगा दिया. इससे गलत मैसेज जाता है, सीएम अशोक गहलोत को लेकर गलत मैसेज जाता है. रघु शर्मा की नाराज़गी को देखते हुए कटारिया ने अपनी सफाई मे कहा कि सारे डेप्यूटेशन कैंसिल कर दिए है. सोमवार को सभी आपके यहां ज्वाइन कर लेंगे.
वैक्सीनेशन में तेजी लाना और कर्मचारियों की भर्ती करना जरूरी: पूनिया
लंपी स्किन डिज़ीज को लेकर बुलाई गई वीसी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि सरकार बेहतर व्यवस्थाओं का दावा करती है, लेकिन अभी भी वैक्सीनेशन और मौत के आकड़ों में काफी अंतर है. ऐसे में इस अंतर को तेजी से खत्म करने की आवश्यकता है. वहीं चिकित्सा अधिकारी औऱ पशुधन सहायकों की भर्ती जल्द की जाए.
इसके साथ ही पूनिया ने कहा कि जो लोग केवल दुध के व्यवसाय पर निर्भर हैं, ऐसे पशुपालकों को भी उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए. वहीं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सरकार पर देरी से काम शुरू करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर यह कदम 10-15 दिन पहले उठाए जाते तो हम कई कदम आगे होते. उन्होंने कहा कि हालांकि देरी से ही सही लेकिन अच्छ काम हो रहा है. लेकिन अभी भी बीमार पशु के आईसोलेशन की समस्या आ रही है. ऐसे में पंचायत स्तर पर इसकी व्यवस्था होनी चाहिए.
लंपी को करें राष्ट्रीय आपदा घोषित: गहलोत
वीसी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार लंपी स्किन डिज़ीज को लेकर धन की कोई कमी नहीं आने देगी. लेकिन पशुपालकों को अतिरिक्त मदद तभी दी जा सकेगी, जब केन्द्र सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करें. सीएम ने सतीश पूनिया और गुलाबचंद कटारिया से कहा कि इसे लेकर हम केन्द्र को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अगर आप केन्द्र में मैसेज देंगे तो यह संभव हो सकेगा.
वहीं सीएम ने कहा कि हमने शनिवार को कैबिनेट की बैठक में भी इस पर विस्तृत चर्चा की थी. लेकिन ना तो अभी इसकी वैक्सीन का कुछ पता है ना ही इसकी दवाइयां फिक्स है. लेकिन बताया जा रहा है कि आयुर्वेद उपचार इसमें कारगर साबित हो रहा है. ऐसे में हमने आयुर्वेद विभाग को निर्देश दिए है कि वह गांव-गांव इसे लेकर जागरुकता फैलाए और जरूरत की सामग्री उपलब्ध करवाएं. वीसी में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक व बाढ़ राहत कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Jaipur news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : August 28, 2022, 23:52 IST
[ad_2]
Source link