राजस्थान: अधिकारी ने जारी किया फेसबुक और ट्विटर पर डमी अकाउंट बनाने का आदेश, विभाग ने किया सस्पेंड, FIR दर्ज

[ad_1]

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में फेसबुक एवं ट्विटर पर डमी अकाउंट बनाने के कूटरचित आदेश प्रसारित करने के प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इसके साथ ही आर्थिक एवं सांख्यिकी सहायक निदेशक को निलंबित भी कर दिया गया है. आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के निदेशक ओम प्रकाश बैरवा ने स्पष्ट किया है कि उनके द्वारा फेसबुक एवं ट्विटर पर डमी अकाउंट बनाने का कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है.

इस संबंध में सवाईमाधोपुर में पदस्थापित सहायक निदेशक अधिकारी, सतीश कुमार सहारिया को निलम्बित कर दिया गया है. उनके विरूद्ध एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है. आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग निदेशक ने सवाईमाधोपुर पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिख कर प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर जांच करने को कहा है. बैरवा ने कहा कि सहारिया का एक पत्र ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रसारित हो रहा है, जिसमें उनके द्वारा दिये गए निर्देशों का जिक्र करते हुए फेसबुक एवं ट्विटर पर डमी अकाउण्ट बनाने का उल्लेख किया गया है.

विभाग द्वारा नहीं दिया गया आदेश
अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा ऎसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है और उक्त पत्र कूटरचित है. यह कृत्य सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के अन्तर्गत अपराध है. अतः पुलिस प्रकरण में जांच कर दोषी के विरूद्ध कार्यवाही करे. विभाग ने एक अन्य आदेश जारी कर सहारिया को राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 के अन्तर्गत निलंबित कर दिया है. निलम्बन काल में सहारिया का मुख्यालय आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय, जयपुर रहेगा. बता दें कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर डमी अकाउंट बनाने को लेकर जारी कूटरचित आदेश को लेकर जमकर बवाल मचा. इसकी जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि ये आदेश फर्जी है. इसके बाद कार्रवाई की गई है. अब मामले में जांच पुलिस के हवाले कर दी गई है.

पत्र में क्या लिखा है?
कूटरचित जारी आदेश पत्र में सभी युवा मित्रों को ट्विटर और फेसबुक पर एक वर्जिनल अकाउंट क्रिएट करने कहा गया है. फिर मोबाइल फोन से 10 डमी अकाउंट बनाना लिखा है. अपने वर्जिनल आकाउंट से पोस्ट करने के बाद डमी आकाउंट से ट्विटर पर रीट्वीट और कोटरीट्वीट करने की बात कही गई है. इसके अलावा लिखा है- युवा मित्रों को राजकीय अवकाश छोड़कर अन्य कोई अवकाश नहीं मिलेगा. युवा मित्राें को अपने वाट्सएप डीपी में सीएम की फोटो लगानी है.

Tags: Jaipur news, Rajasthan news

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment