[ad_1]
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नगर पालिक निगम के फिल्टर प्लांट में मेंटेनेंस के चलते पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. 1 अगस्त की शाम से 3 अगस्त तक पीने के पानी की सप्लाई आधे शहर में नहीं होगी. इसके चलते लगभग 10 लाख की आबादी प्रभावित होने वाली है. 48 घंटे के इस बड़े शटडाउन के दौरान निगम का जलकार्य विभाग मिशन अमृत योजना के तहत बनाये गये 80 एमएलडी फिल्टर प्लांट के सम्पवेल को 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट के सम्पवेल से जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है.
इसके अलावा राजधानी के रायपुरा और डूमरतालाब इलाके में बनकर तैयार टंकियों को भरने के लिए राइजिंगमेन पाइप लाइन का इंटर कनेक्शन भी चलेगा. जिसके चलते 26 पानी टंकियों में पानी की सप्लाई नहीं होगी. जलकार्य विभाग के अध्यक्ष सतनाम पनाग और विधायक विकास उपाध्याय ने फिल्टर प्लांट में चल रहे कामों का निरीक्षण किया.
अलग-अलग शिफ्ट में काम कर रहे कर्मचारी
फिल्टर प्लांट में अगल-अलग शिफ्ट में काम करने के लिए कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है. साथ ही रात में भी फिल्टर प्लांट का काम चलता रहेगा. ताकी तय समयावधि तक काम पूरा हो जाए. उन्होंने बताया कि शटडाउन के दौरान पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर का भी इंतजाम किया गया है. नगर निगम के टैंकरों के अलावा जरूरत पड़ने पर किराये के टैंकर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. निगम प्रबंधन का दावा है कि पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी.
फिल्टर प्लांट से इन टंकियों से नहीं मिलेगा पानी
राजधानी रायपुर के भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाह भाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुर, बोरियाखुर्द, जोरा और भनपुरी नया ओवरहेड टैंक से 03 अगस्त की सुबह तक पानी की सप्लाई नहीं होगी. हालांकि इसके बाद पानी की सप्लाई नियमित करने की बात कही जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Chhattisgarh news, Raipur news
FIRST PUBLISHED : August 02, 2022, 09:49 IST
[ad_2]
Source link