राहुल गांधी के आरोपों पर बोले केंद्रीय मंत्री, ये नकली गांधी और नकली विचारधारा है | Union Minister said on the allegations of Rahul Gandhi, this is fake Gandhi and fake ideology

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि ये महात्मा गांधी के वंशज नहीं हैं। ये तो नकली गांधी हैं जो नकली विचारधारा रखते हैं, इसलिए ऐसे बोलते रहते हैं।

राहुल गांधी पर राजनीतिक हमला बोलते हुए जोशी ने कहा कि देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोकतंत्र की बात कर रहे हैं? जिनकी अपनी पार्टी में लोकतंत्र नहीं है, वो लोकतंत्र की बात कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को याद करना चाहिए कि जिन लोगों ने उनकी अपनी पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की बात की उनके साथ कांग्रेस ने क्या किया?

ईडी की कार्रवाई का बचाव करते हुए जोशी ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है, इससे सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। वो अदालत में भी गए थे लेकिन अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि गांधी परिवार डर क्यों रहा है? अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो वो बरी हो जाएंगे।

जोशी ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार जांच एजेंसी के साथ सहयोग नहीं कर रहा है। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ की गई पूछताछ को सही ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस का देश के कानून और न्यायालय में कोई भरोसा नहीं है।

भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पर राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवाल पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है और देश की जनता हर चुनाव में भाजपा को जीत दिला रही है और इसका मतलब बिल्कुल साफ है कि देश की जनता हमारी विचारधारा और हमारे फैसले का समर्थन कर रही हैं।

 

आईएएनएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment