[ad_1]
रीवा. जिले के रायपुर करचुलियान थाना क्षेत्र से युवक की बेरहमी से पिटाई का एक मामला सामने आया है. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ बदमाश, युवक की लाठियों से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे है. इतना ही नहीं बेशर्मी की सारी हदें पार कर बदमाशों ने युवक को पीटते हुए उसके सारे कपड़े उतरवाए और उसे निर्वस्त्र कर मुर्गा बना दिया. घटना के दौरान युवक बदमाशों के सामने हाथ जोड़कर उनसे बिनती करता रहा लेकिन बदमाशो ने उनकी एक नहीं सुनी. मारपीट का यह वायरल वीडियो किसी तालिबानी सजा से कम नहीं है.
युवती से संपर्क होने का था शक
घटना रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि यहां पर रहने वाली किसी लड़की से उसका संपर्क था. जिसके चलते कुछ बदमाशों ने युवक को पकड़ा और उसे एकांत स्थान पर ले गए और बेरहमी से उसकी पिटाई की. पिटाई के दौरान युवक के सारे कपड़े उतरवाए और मुर्गा बना दिया. बताया जा रहा है कि युवक लौर थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथ गंज का निवासी है. बदमाशों द्वारा युवक को दी गई तालिबानी सजा के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई.
जांच में जुटी पुलिस
पूरे मामले को लेकर एसपी नवनीत भसीन ने बताया की वायरल वीडियो की जानकारी मिली है. मामले की जांच पर पुलिस की टीम लगी है. साथ ही प्रयास किया जा रहा है कि वीडियो अनावश्यक वायरल न हो और मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान हो जाए. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा एसपी नवनीत भसीन ने लोगों से अपील की है कि वीडियो को आगे वायरल ना करें ताकि पीड़ित किसी तरह से मानसिक प्रताड़ित ना हो.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Madhya pradesh news, Rewa News
FIRST PUBLISHED : September 07, 2022, 17:35 IST
[ad_2]
Source link