[ad_1]
जयपुर. महिला को ब्लैकमेल करने वाले दो बदमाशों को झोटवाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हैरानी की बात ये कि ब्लैकमेलिंग में महिला का पूर्व पति भी शामिल था. महिला ने इस परेशानी को लेकर पहले थाने के चक्कर लगाए लेकिन सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता जयपुर कमिश्नरेट पहुंची. यहां पहुंचकर पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर को मामले की जानकारी दी. जिस पर झोटवाड़ा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि महिला का पति मोहम्मद फैसल और सद्दाब हुसैन एक लाख रुपये के लिए महिला को ब्लैकमेल कर रहे हैं.
जिस पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. झोटवाड़ा थाना पुलिस ने बतया कि पीड़िता का 24 जनवरी 2015 को आरोपी मोहम्मद फैसल के साथ विवाह हुआ था. लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे जिस पर दोनों ने आपसी सहमति के बाद 15 मार्च 2022 को तलाक हो गया. आरोपी सद्दाब हुसैन ने 15 जुलाई 2022 को सुबह कपड़े बदलते हुए उसकी गंदी वीडियो बना ली. शाम को आरोपी ने महिला को दोस्ती के लिए कहा, महिला के मना करने पर आरोपी ने बताया कि उसके पास महिला की कपड़े बदलते हुए के गंदे वीडियो हैं. जिस पर महिला ने उसे भगा दिया. आरोपी ने उसके पूर्व पति के साथ मिल कर उसे एक लाख रुपये के लिए धमकाना और सोशियल मीडिया पर उसका वीडिया डालने की बात कही. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
चुपके से बनाया वीडियो और पैसे ऐंठने का था प्लान
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई. जांच में पता चला कि सद्दाब हुसैन महिला के पति का दोस्त है. हुसैन ने ही महिला की कपड़े बदलते वक्त वीडियो बनाई थी. इसके बाद वह महिला से 1 लाख रुपये ऐंठने के चक्कर में था. इसी को लेकर वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा था. आरोपी ने महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी. हालांकि महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : August 08, 2022, 21:38 IST
[ad_2]
Source link