लॉ यूनिवर्सिटी में ब्लाइंड स्टूडेंट यवनिका ने किया टॉप, मिला गोल्ड मेडेल, पढ़ें- टॉपर की स्टोरी

[ad_1]

रायपुर. छत्तीसगढ़ के हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर में किया गया. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एन वी रमणा शामिल हुए तो वहीं बतौर विशिष्ठ अतिथी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में उपस्थित रहें. कार्यक्रम में करीब 250 छात्र-छात्रों को पीएचडी, पीजी, यूजी विषयों में गोल्ड मेडल सहित डिग्री दी गईं. ब्लाइंड स्टूडेंट यवनिका अपने बैच की टॉपर रहीं. यवनिका को गोल्ड मेडल यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह में चीफ जस्टिस आफ इंडिया की मौजूदगी में प्रदान किया गया.

यवनिका दृष्टिहीन छात्रा हैं, लेकिन उन्होंने इसे कभी भी अपनी कमजोरी नहीं समझा, बल्कि उनके हौंसले उन्हें उड़ान भरने के लिए लगातार प्रेरित करते रहे. दिल्ली की रहने वाली यवनिका के पिता भारतीय रेल सेवा में अधिकारी हैं तथा मां स्पेशल एजुकेटर के तौर पर काम कर रही थीं. यवनिका ने फैसला लिया कि वो लॉ की पढ़ाई करेंगी. यवनिका ने रायपुर के हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया. यवनिका को कोई परेशानी ना हो इसके लिए उनकी मां ने अपनी नौकरी छोड़ दी और यवनिका के साथ ही रायपुर में पांच वर्ष तक रहीं.

सबका मिला सपोर्ट
अपने मंजिल को पाने मे यवनिका ने अपनी पूरी जान लगा दी और आखिरकार वो इसमें कामयाब भी हुईं. इतना ही नहीं यवनिका ने खुद के लिए नई मंजिल तय की है और इसे पाने के लिए वो नेशनल ला कालेज बंगलौर में एलएलएम कोर्स में एडमिशन लेकर पढ़ाई भी कर रही हैं. यवनिका का कहना है कि रायपुर की पांच साल की जर्नी में कालेज, फैकल्टी और साथी स्टूडेंट्स ने उसका बहुत सपोर्ट किया जिसके लिए वो हमेशा उनका आभारी रहेगी. यवनिका का कहना है कि माता पिता धरती पर भगवान का रूप हैं और उनका आशीर्वाद है तो जीवन में किसी भी लक्ष्य को पाना नामुमकिन नहीं है. यवनिका ने हमेशा ही अपनी मेहनत और काबीलियत पर भरोसा रखा और अपने लक्ष्य को हासिल किया.

Tags: Chhattisgarh news, Raipur news

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment