[ad_1]
हाइलाइट्स
30 साल की विधवा महिला से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार.
2 साल तक आरोपी ने किया शारीरिक शोषण,गर्भवती हुई तो घर से निकाला.
पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज करवाया मुकदमा, पुलिस ने दर्ज किया केस.
चूरू. कोतवाली क्षेत्र की एक 30 वर्षीय विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. महिला थाना पुलिस ने आईपीसी की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का राजकीय भरतिया जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है.
महिला थाना सीआई सुखराम चोटिया ने बताया की पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि उसके पति का देहांत 5 साल पहले हो गया था. महिला के दो संतान भी है, जिनके साथ वह चूरू में रहती है. 2 साल पहले उसकी मुलाकात निंबी जोधा जिला नागौर के मनोज ढोली के साथ हुई. जिसने खुद को अविवाहित बताते हुए विधवा महिला को शादी का झांसा देकर बहलाया फुसलाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
आरोपी लगातार उसका देह शोषण करता रहा. इस बीच पीड़िता को उसके पहले से शादी शुदा होने का भी पता लग गया. लेकिन, पीड़ित महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. दो दिन पहले आरोपी ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया.
अब 8 महीने की गर्भवती 30 वर्षीय महिला अब अपने दो बच्चों के साथ दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है. आखिरकार पीड़ित महिला थाने पहुंची और नामजद आरोपी मनोज ढोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Churu news, Crime in Rajasthan, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : September 17, 2022, 13:47 IST
[ad_2]
Source link