[ad_1]
भोपाल. लंबे समय से अपने नियमितीकरण की मांग कर रहे प्रदेश के अतिथि विद्वानों ने शिक्षक दिवस के दिन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. अतिथि विद्वान लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक इन्हें केवल आश्वासन ही मिला है. हजारों की तादाद में शिक्षक दिवस पर अतिथि विद्वानों ने धरना दिया.
प्रदेश भर के अतिथि विद्वान नियमितीकरण की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में जुटे. सब विरोध स्वरूप बांह पर काली पट्टी बांधे थे. अतिथि विद्वान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह का कहना है कि बीते 25 साल से अतिथि विद्वान नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं.अब तक सिर्फ सरकार से आश्वासन ही मिला है…कई अतिथि विद्वान ओवरएज हो चुके हैं.
प्रदेश में 5000 से ज्यादा अतिथि विद्वान
अतिथि विद्वान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह का कहना है प्रदेश भर के कॉलेजों में 5000 से ज्यादा अतिथि विद्वान अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कमलनाथ सरकार के समय विपक्ष में रही बीजेपी ने अतिथि विद्वानों के पक्ष में कहा था कि हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो अतिथि विद्वानों को नियमित किया जाएगा. सरकार में आने के साथ ही बीजेपी अपने वादे को भूल गई है. बीजेपी के तमाम बड़े नेता अतिथि विद्वानों के प्रदर्शन में पहुंचे थे,जिसमें सभी नेताओं ने उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया था. अब सभी नेता अपने वादे को भूल गए हैं. अतिथि विद्वान अब तक नियमितीकरण की उम्मीद में ही हैं.
जल्द बड़े स्तर पर आंदोलन
अतिथि विद्वान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह का कहना है आज एक दिवसीय ही धरना प्रदर्शन किया गया है. इसमें अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया है. जल्द से जल्द नियमितीकरण की मांग पूरी ना होने पर प्रदेश में बड़े स्तर पर आंदोलन करने की तैयारी की जा रही है. उच्च शिक्षा मंत्री और प्रदेश सरकार के खिलाफ नियमितीकरण की मांग पूरा करने के लिए मोर्चा खोला जाएगा. प्रदेश भर के हर जिले से अतिथि विद्वान बड़ी संख्या में राजधानी भोपाल में डेरा डालेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bhopal latest news, Madhya pradesh latest news
FIRST PUBLISHED : September 05, 2022, 21:09 IST
[ad_2]
Source link