[ad_1]
इंदौर. ठगी के मामलों में हाल ही में इंदौर जेल शिफ्ट की गई पायल सैमुअल उर्फ हसीना के ठाठ जेल में भी कुछ कम नहीं हैं. भोपाल से दिल्ली तक विभिन्न शहरों में ठगी को अंजाम देने वाली हसीना जेल के अफसरों को भी गुमराह कर रही थी. यहां उसने एक जेल प्रहरी को अपने झांसे में लिया और फिर जेल के अंदर से ही शुरू हुआ उसका नया खेल. पायल सैमुअल को इंदौर जेल में शिफ्ट करने के बाद जो खुलासे हुए हैं, वो चौंकाने वाले हैं. जेल प्रबंधन को पहले ही संदेह था कि पायल यहां भी कोई न कोई हरकत करेगी. इसलिए उस पर खास निगाह थी, लेकिन ठगी के कई मामलों को अंजाम दे चुकी पायल कम शातिर नहीं थी.
पायल ने जेल के अंदर ही एक प्रहरी को अपने झांसे में लिया और वहीं मोबाइल फोन बुलवा लिया. वह बाथरूम में जाकर मोबाइल से बात करती और फिर वहीं सैनेटरी पैड में छुपा कर रख देती. वह करीब दो महीने से जेल में मोबाइल फोन का उपयोग कर रही थी. पायल जब बाथरूम में से बात करती थी तो उसकी हल्की-हल्की आवाज बाहर आती थी. संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से मोबाइल फोन मिला. जेल में वह बोतल बंद पानी, ओट्स खाने को मांगती थी.
मोबाइल पहुंचाने में कई नामों पर संदेह
जानकारी के मुताबिक, जेल की प्रहरी रुबीना दिलावर खान ने पायल की मदद की. रुबीना के पिता का निधन होने पर उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली. वह आठ महीने से इंदौर जेल में बतौर प्रहरी पदस्थ है. पायल ने रुबीना को पैसों का लालच दिया और मोबाइल फोन जेल के अंदर मंगवा लिया. इसके बदले रुबीना के खाते में रुपए ट्रांसफर कराए गए. उधर, जेल सूत्र बताते हैं कि इस मामले में जेल के कुछ और अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं. जेल की महिला सेल प्रभारी श्वेता मीणा के भी पायल से संपर्क में रहने की बातें सामने आई हैं. यही वजह है कि श्वेता का ट्रांसफर सिवनी मालवा जेल कर दिया गया है. इसके अलावा रुबीना ने एक डिप्टी जेलर पर भी पायल के लिए सहयोग करने का आरोप लगाया है.
मोबाइल पहुंचाने में कई नामों पर संदेह
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : August 29, 2022, 09:26 IST
[ad_2]
Source link