[ad_1]
पुष्पेन्द्र सिंह मीना/दौसा. राजस्थान के दौसा जिले में ज्यादातर स्कूल बुरे हाल में हैं. कहीं स्कूल भवन जर्जर हैं तो कहीं स्कूल अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं. इसके चलते विद्यार्थी विद्यालय में आने के बाद खेलकूद भी नहीं सकते हैं. एक स्कूल तो ऐसा है, जहां भवन में बस तीन कमरे हैं. एक छोटे से कमरे में स्कूल का ऑफिस और बाकी के कमरे में कक्षा 1 से 5 की कक्षाएं संचालित होती हैं. महज दो कमरों में 5 कक्षाएं हैं और लगभग 50 विधार्थी पढ़ते है.
दौसा जिले की सिकराय पंचायत समिति की पीलोडी ग्राम पंचायत की राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुरा गुजरान में हालात बेहद खराब हैं. स्कूल के छात्रों ने बताया कि स्कूल में कमरें नहीं होने से काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. बाहर गर्मी लगती है अंदर समझ नहीं आता. स्कूल की छत से बरसात में पानी आता रहता है. विद्यालय की प्रधाना अध्यापिका रेखा का कहना है कि स्कूल के भवन के लिए कई बार प्रशासन को लिख चुके है. लेकिन प्रशासन कुछ भी नहीं करता इसलिए ही एक रूम में 5 कक्षाएं संचालित होने से बच्चो को तो समस्या है ही. हमें भी काफी दिक्कत होती है.
इसलिए नहीं होता एडमिशन
रेखा का कहना है कि बच्चों के लिए व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण एडमिशन भी बहुत कम है. प्रधानाध्यापिका ने कहा कि कई बार हादसा होते-होते बच गया है. एक बार तो स्कूल की छुट्टी के बाद छत की दीवार से मोटा पत्थर नीचे आकर गिरा. वहीं विद्यालय में शौचालय की बात करें तो शौचालय के दबंग लोगों के द्वारा गेट तक खोल ले गए. शौचालय बंद पड़े हुए हैं..
यहां और भी बुरा हाल
ग्राम पंचायत पाटन के बूजोट गांव के विद्यालय के हालात तो और भी बदतर नजर आ रहे हैं. यहां दबंग लोगों का दबदबा है. जिसके कारण विद्यालय के आगे अपना कब्जा कर रखा है. स्कूल में बच्चों के लिए ना तो भवन है ना ही खेलकूद के लिए कोई जगह. जानकारी में यह भी आया कि स्कूल की जमीन पर वहीं के दबंगों ने कब्जा कर रखा है, जिसके आगे प्रशासन भी बेबस नजर आता है, जिसे लेकर कई बार कलेक्टर तक शिकायत की जा चुकी है. लेकिन विद्यालय के आगे से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है. विद्यालय में आने वाले ननिहाल कहते हैं कि हमें डर लगता है. विद्यालय में के आगे बडे बडे जंगली घास हो रहे हैं कहीं कोई जहरीला कीड़ा नहीं खा जाए और हमें खेलने कूदने के लिए भी जगह नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Chhattisgarh news, Dausa news
FIRST PUBLISHED : September 05, 2022, 13:28 IST
[ad_2]
Source link