[ad_1]
रायपुर. देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ 15 अगस्त को मनाई जाएगी. जिसे आजादी का अमृत महोत्सव नाम दिया गया है. इस अमृत महोत्वस के अवसर पर बीजेपी हर घर तिरंगा अभियान चलाने जा रही है. जिसके तहत देशभर में 20 करोड़ घरों-भवनों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है. अभियान की जानकारी देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह अभियान पीएम मोदीजी के दिल के बेहद करीब है.
इस अभियान को मनाने तीन चरण में कार्यक्रम तय किया गया है. पहला चरण 9 से 11 अगस्त तक चलेगा. तीन दिनों में देशभर में माहौल तैयार किया जाएगा. दूसरा चरण 11 से 13 अगस्त तक चलेगा इसमें प्रदेश से लेकर गांवों तक प्रभातफेरी निकालकर लोगों को तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा. अंत में तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त तक चलेगा इसमें बीजेपी ने हर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
छत्तीसगढ़ में प्रदेश से लेकर बूथ तक कमेटी गठित
छत्तीसगढ़ बीजेपी हर घर तिरंगा अभियान को उत्सव के तरह मनाने की तैयारी कर रही है. पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को अभियान का संयोजक बनाया गया है. साथ ही प्रदेश से लेकर जिला-मंडल और बूथों तक कमेटी का गठन किया गया है. यह कमेटी अपने-अपने स्तर पर अभियान को सफल बनाने का कार्य करेगी. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने बीजेपी ने सभी 14 विधायकों को भी जिम्मेदारी दी है. विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में आयोजन कर अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा फहराने की तैयारी करने को कहा गया है.
मंदिर-मठों पर भी फहरेगा तिरंगा
अभियान को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि देशभर में 20 करोड़ घरों-भवनों पर तिरंगा फहरे यही हमारा लक्ष्य है. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए मंदिर और मठों पर भी तिरंगा फहराया जाएगा. जिसकी तैयारी लगातार की जा रही है. वहीं छत्तीसगढ़ को लेकर कहा कि यहां हम विपक्ष में हम सरकार से अपील करते हैं कि देशप्रेम के नाम पर राजनीति को साइड रखकर वे भी हमारे इस अभियान ने सहयोगी बने.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Chhattisgarh news, Raipur news
FIRST PUBLISHED : July 27, 2022, 17:05 IST
[ad_2]
Source link