[ad_1]
शुभम जायसवाल/राजगढ़. मध्य प्रदेश सरकार ने 4 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना मोहनपुरा डैम 1 लाख 45 हजार 661 हेक्टेयर जमीन को सिंचित करने का काम करेगा. मोहनपुरा परियोजना की बदौलत किसानों के चेहरे पर खुशियां आई हैं. वरना जिले के किसान पलायन को मजबूर रहते थे. अब वही किसान पर्याप्त पानी होने के चलते खेतीबाड़ी करते नजर आते हैं. किसान बताते हैं कि मोहनपुरा डैम बनने के बाद उनका जीवन बदला है. पहले वह मजदूरी और पलायन करने के लिए मजबूर रहते थे, लेकिन जब से जिले में यह परियोजना आई है. खेती करने के लिए पर्याप्त पानी रहता है भूमि अब बंजर नहीं है.
क्यों खास है मोहनपुरा परियोजना?
अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह परियोजना न केवल जिले और प्रदेश स्तर पर बल्कि विश्व स्तर पर सिंचाई के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा. जल उपयोग दक्षता उन्नयन के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों को स्थापित करने का कार्य, मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना की दाबयुक्त सूक्ष्म पाइपलाइन प्रणाली के माध्यम से हुआ है. पारंपरिक सिंचाई प्रणाली (खुली नहर) से एक मिलियन घनमीटर (170 से 200 हेक्टेयर) क्षेत्र में ही सिंचाई हो पाती थी. जबकि दाबयुक्त सूक्ष्म पाइप प्रणाली से 510 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचित किया जा रहा है. जोकि सिंचाई के क्षेत्र में एक विश्वस्तरीय मानक है. इसके साथ ही जिले का खाद्यान्न उत्पादन 1.50 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 3 लाख 85 हजार मीट्रिक टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. मोहनपुरा परियोजना एक ऐसी परियोजना जिसके माध्यम से कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ने के साथ- साथ बड़े पैमाने पर लोगों का पलायन भी रुका है.
प्रधानमंत्री मोदी ने किया था लोकार्पण
साल 2014 में इस डैम का काम शुरू हुआ था, जो कि 2018 में आकर पूरा हुआ. समय से पहले ही इस काम को पूरा कर लिया गया था. 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहनपुरा डैम का लोकार्पण किया था. यह डैम चार हजार करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है. इसकी जलभराव क्षमता की बात की जाए तो यह 616. 27 मिलियन घनमीटर है. मोहनपुरा परियोजना के अधिकारी बताते हैं कि अब तक 210 गांव में इस इस परियोजना का लाभ मिलने लगा है जो की पूरी तरह से बंजर भूमित थी और पीने का भी पानी नहीं मिला करता था. इस योजना का लाभ अब 210 गांव के लोगों को मिल रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Madhya pradesh news, Rajgarh News
FIRST PUBLISHED : September 18, 2022, 18:22 IST
[ad_2]
Source link