Bharatpur: लोहगाढ़ किले का ऐतिहासिक संग्रहालय, जहां प्राचीन वस्तुएं है आकर्षण का केंद्र…

[ad_1]

भरतपुर. लोहगढ़ किले के अंदर स्थित राजकीय संग्रहालय पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है. यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक देखने के लिए आते है. इस संग्रहालय में ऐतिहासिक एवं रियासत कालीन वस्तुओं को सजा के रखा गया है. राजकीय संग्रहालय भवन पहले रियासत कालीन प्रशासनिक भवन हुआ करता था, जिसे दरबार हॉल या कचहरी कला के नाम से जानते थे. इसका निर्माण महाराजा बलवंत सिंह ने 1825 से 1853 के बीच करवाया था. इस भवन को 1944 में राजकीय संग्रहालय में स्थानांतरित कर दिया.

राजकीय संग्रहालय में द्वितीय शताब्दी से लेकर 19वीं शताब्दी तक की प्राचीन पत्थर की प्रतिमाएं मौजूद है. इनमें मुख्य रूप से जैन, शिवलिंग, बुद्ध, नागराज, भगवान विष्णु जी की पत्थर की प्रतिमा साथ ही स्त्री पुरुष व विभिन्न पशुओं की मृण मूर्तियां, मृदभांड आदि रखे हुए है. इन्हे जिले के भरतपुर, बयाना, रूपवास, वैर भुसावर,नगर, डीग, नोह, मलाह, अघापुर, चिचाना आदि स्थानों से एकत्रित किया गया है.

संग्रहालय में मौजूद रियासत कालीन वस्तुएं
संग्रहालय में रियासत कालीन वस्तुएं भी रखी हुई है जिनमे मुख्य रूप से अस्त्र शस्त्रों में हथियार, गोले, तलवार, ढाल, बंदूक, चाकू आदि है. वहीं देशी- विदेशी व स्थानीय हस्तकाल के अवशेष के साथ साथ चीनी मिट्टी, कांच के बर्तन, हाथी दांत, चंदन की लकड़ी के इत्रदान आदि है. जबकि प्राचीन सिक्के, शिलालेख टेराकोटा सामग्री, धातु सामग्री, लघु चित्र आदि मौजूद है.

राजा महाराजाओं के कपड़े, कुर्सियां, हथियार, बर्तन, आदि पर्यटकों को अपनी ओर ओर आकर्षित करते है. इस संग्रहालय में मुख्य आकर्षण का केंद्र कढ़ाई है जिसमें राजा महाराजाओं के समय एक साथ हजारों लोगो का खाना बनता था. वहीं तीसरी मंजिल पर 56 खंभों पर बनी बारादरी अपने आप में खास है यहां से पूरे शहर का नजारा देखा जा सकता है. पर्यटक विनोद सिंह राजपूत ने बताया कि में संग्रहालय घूमने आया था देखकर अच्छा लगा. प्राचीन मूर्तियां, राजा महाराजाओं के हथियार, कपड़े, तोप, बर्तन, चित्रकारी आदि देखने लायक है.

संग्रहालय में वस्तुओं की संख्या
इस संग्रहालय में पत्थर की मूर्तियां 500 से अधिक 10 से अधिक शिलालेख, 100 से अधिक टैरा कोट सामग्री, 600 से अधिक सिक्के, 2000 के आस पास अस्त्र शस्त्र 200 लघु चित्र 850 से अधिक स्थानीय कला के अवशेष स्थित है.

खुलने की टाइमिंग और टिकट दर
फिलहाल राजकीय संग्रहालय पूरे सप्ताह खुला रहता है. इसका प्रतिदिन खुलने समय दोपहर 12:00 बजे से रात 8:00 बजे तक है. वहीं टिकट की दर देशी- पर्यटक के लिए 20 रूपये, विदेशी पर्यटक के लिए 100 रुपए, देशी स्टूडेंट का शुल्क 10 रुपए विदेशी, स्टूडेंट का 50 रूपये है. राजकीय संग्रहालय का आप विजिट करना चाहते है तो सर्दियों का मौसम अच्छा है.

Tags: Bharatpur News, Museum Storage, Rajasthan news, Rajasthan Tourism Department

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment