[ad_1]
भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक प्रतिष्ठित मॉल में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने पर हंगामा हो गया. हिंदू संगठनों ने मॉल में जाकर भजन किया और नमाज अदा करने पर अपनी आपत्ति भी जताई. इस घटनाक्रम की प्रशासन को भनक तक नहीं लगी. बजरंग दल को मॉल में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने की जानकारी लगी तो बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मॉल पहुंच गए. मॉल में उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के सामने अपना विरोध जताया.
उन्होंने कहा कि यदि मॉल के अंदर सामूहिक रूप से नमाज अदा की जाएगी तो वह भी हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. इस बीच मॉल के प्रबंधन से बीच तीखी नोकझोंक हुई. कुछ कार्यकर्ता मॉल में बैठ गए और भजन करने लगे. बजरंग दल के विभाग संयोजन बजरंग दल दिनेश यादव ने बताया कि हमें मॉल में चुपके से नमाज पढ़ने की सूचना मिली थी.
इस पर बजरंग दल के कार्यकर्ता खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने जब मैनेजर से पूछा तो उन्होंने नकार दिया. हमने सामूहिक नमाज अदा करने का वीडियो भी बनाया है. हमने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा दोबारा ऐसा होता है, तो मॉल में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.
यूपी में हो चुका है विवाद…
मध्य प्रदेश से पहले यूपी में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने को लेकर हंगामा और सियासी बवाल खड़ा हो गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ी गई थी. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने पर हिन्दू संगठनों ने आपत्ति जताई थी. मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर काफी सियासत भी हुई थी.संस्कृति बचाओ मंच के चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि शनिवार को राजधानी भोपाल के एक प्रतिष्ठित मॉल में सामूहिक नमाज पढ़ते हुए देखा गया.
जिससे कि हमारे हिंदूवादी संगठन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया. तिवारी ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों को व्यापारिक प्रतिष्ठान ही रहने दीजिए, उनको धर्म स्थल बनाने का प्रयास न किया जाए. अगर इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति होगी तो संस्कृति बचाओ मंच हिंदूवादी संगठनों के साथ मिलकर सारे माल में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करेगा. कोई भी सार्वजनिक स्थल पर अगर नवाज पढ़ी जाती है तो हम लोग वहां पर हनुमान चालीसा सुंदरकांड का सामूहिक पाठ करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bhopal news, Madhya pradesh news
FIRST PUBLISHED : August 27, 2022, 20:57 IST
[ad_2]
Source link