CG: भीषण आग लगने से खाक हो गया बड़ा होटल, 4 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, जानें पूरा मामला

[ad_1]

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगने से होटल पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया है. होटल में शनिवार देर रात आग लग गई थी. जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और दमकल की गाड़ियां यहां पहुंची. लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. वहीं होटल पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया है. बताया जा रहा है कि बड़ी दुर्घटना टल गई क्योंकि होटल में गैस का सिलेंडर रखा हुआ था और पुराने बस स्टैंड होने के कारण वहां गाड़ियां भी खड़ी थी.

शहर के पुराने बस स्टैंड में स्थित बजरंग होटल में देर रात भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि होटल पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया और आग पर काबू पाने के लिए दमकल को लगभग 4 घंटे से अधिक मशक्कत करना पड़ी. गनीमत यह रही कि होटल के अंदर रखे सिलेंडर को निकाल लिया गया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी.

होटल मालिक ने सरकार से की मदद की मांग 

साथ ही पुराने बस स्टैंड होने के कारण यहां आस-पास बहुत सारी बसें सुबह जाने के लिए खड़ी थी. वहीं होटल के संचालक का कहना है कि उनका काफी नुकसान हुआ है. वह शासन से अपील करते हैं कि उनके नुकसान की भरपाई हो और उन्हें मुआवजा मिले. वहीं घटना के बाद घटनास्थल पहुंचे पार्षद का भी कहना है कि मुआवजा मिलना चाहिए. आग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

FIRST PUBLISHED : August 28, 2022, 15:47 IST

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment