[ad_1]
राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंची बसंती साहू ने अंबागढ़ चौकी जिले की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बसंती साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोटवार के माध्यम से अंबागढ़ चौकी थाने की पुलिस ने उसे और उसकी मां को थाने बुलाया था. थाने पहुंचने पर वहां पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की और जमकर पिटाई करते हुए हत्या किए जाने में शामिल होने का अपराध कबूल करने दबाव बनाया. बसंती साहू ने कहा कि उसकी मां के हाथों में हथकड़ी लगाई गई और उसकी भी पिटाई पुरुष पुलिसकर्मियों ने की है.
शिकायतकर्ता महिला के भाई पर अपनी पत्नी की हत्या किए जाने का आरोप है. महिला का दावा है कि इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया है. बुधवार को अपना इलाज कराने राजनांदगांव जिला अस्पताल पहुंची महिला ने कहा कि अपराध मेरे भाई ने हत्या का जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर लिया है, लेकिन हमें इस मामले में कुछ भी नहीं पता. फिर भी पुलिस के द्वारा बेवजह मारपीट की गई है. महिला ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है.
एसपी से की शिकायत
बसंती साहू और उसके परिवार वालों ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की है. उनका कहना है कि बेवजह न सिर्फ उन्हें परेशान किया जा रहा है. बल्कि उन्हें प्रताड़ित भी किया जा रहा है. उनसे मारपीट की गई है. जिससे उन्हें चोंट भी आई है. बहरहाल देखना होगा कि मामले में खुद सवालों में घिरी पुलिस क्या कार्रवाई करती है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही राजनांदगांव से अलग कर मोहला-मानपुर-चौकी को नया जिला बनाया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : September 07, 2022, 13:07 IST
[ad_2]
Source link