ED का बड़ा खुलासा: बांग्लादेश से रायपुर लाया गया था सोना, मिले 13 करोड़ के जेवरात, नगद भी जब्त

[ad_1]

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी, जिसमें अवैध तरीके से सोना-चांदी की तस्करी का खुलासा हुआ है. कारोबारियों के ठिकानों से 16 किलो 655 ग्राम सोना और 671 किलो चांदी सीज की गई है. साथ ही ईडी ने 1 करोड़ 41 लाख रुपये नगद भी बरामद किया है. तीन दिनों तक चली इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ और झारखंड के सराफा कारोबारियों के यहां जांच चल रही थी.

ईडी के मुताबिक बांग्लादेश से कोलकाता के रास्ते अवैध तरीके से सोना-चांदी रायपुर लाया गया था. 5 अगस्त से ईडी सराफा कारोबारियों के 22 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर रही थी. जिसके बाद ईडी ने गुरुवार को ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर जानकारी दी है. ईडी ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव में कार्रवाई की थी.

शुक्रवार को ईडी ने मारा था छापा

गौरतलब है कि ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने शुक्रवार सुबह रायपुर में कुछ ज्वेलर्स और कपड़ा व्यापारी के यहां छापेमारी की थी. इसके अलावा दुर्ग में भी ज्वेलर्स और चार्टेड एकाउंटेंट के घर में दबिश दी थी. रायपुर में टीम ने पगारिया ज्वेलर्स के यहां छापा मारा था. दुर्ग में भी टीम ने नवकार ज्वेलर्स, सीए कोठारी ब्रदर्स के यहां छापा मारा था. राजनांदगांव के नाकोड़ा टेक्सटाइल में भी छापे की कार्रवाई की थी.

ये भी पढ़ें:  Chhattisgarh: पूर्व मेयर प्रमोद दुबे पर तिरंगे के अपमान का आरोप, BJP ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

इससे पहले, बीते बुधवार और गुरुवार (3 और 4 अगस्त) को आयकर विभाग की टीमों ने छत्तीसगढ़ में दबिश दी थी. आयकर विभाग की टीमों ने रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में 10 से अधिक स्टील और बिजली उद्योग से जुड़े कारोबारी समूहों-प्रतिष्ठानों के यहां दबिश दी थी. आयकर विभाग के अफसरों की अलग-अलग टीमें रायपुर के वॉलफोर्ट सिटी, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स, मारुति फेरो सिलतरा, घनकुन स्टील सिलतरा, एचएसआर रोलर, नूतन इस्पात सहित कई प्रतिष्ठानों में पहुंची थी.

Tags: Chhattisgarh news, IT Raid, Raipur news

[ad_2]

Source link

Comments (0)
Add Comment